For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119611222
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर 69वां एवं 70वां संयुक्त रेल सेवा पुरस्कार समारोह दिनांक 27.02.2026 को  रेलवे ऑफिसर्स क्लब, कचहरी रोड अजमेर में मनाया गया । |  Ajmer Breaking News: फाल्गुनी लक्खी मेले पर अजमेर में निकाली गई विशाल निशान यात्रा , श्याम भक्तों का उमडा जन सैलाब, ईत्र एवं गुलाब के फूलों से खेली होली |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले अजमेर में सियासी हलचल तेज, मोदी के आगमन पर यूथ कांग्रेस द्वारा काले झंडे दिखाने की चेतावनी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा को उनके घर से लिया गया हिरासत में |  Ajmer Breaking News: 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली जनसभा के मध्य नजर अजमेर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, |  Ajmer Breaking News: भारत सरकार में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस केबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम एपिस्टन फाइल में आने के बाद पूरे देश भर में विरोध जारी है। |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर यात्रा से पहले अजमेर शहर जिला भाजपा व महिला मोर्चा में उत्साह का माहौल,  |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा चाय चौपाल का आयोजन, चाय चौपाल के दौरान युवाओं में जोश भरने का किया गया काम, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में युवा हुए शामिल  |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत मदार नेहरू नगर पुलिया के पास बाइक ओर स्कूटी मे हुई जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत,दो घायलों का जेएलएन अस्पताल में इलाज जारी  |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली जनसभा को लेकर डीआईजी योगेश दाधीच और पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने की प्रेस वार्ता, रूट डायवर्जन की दी जानकारी |  Ajmer Breaking News: जानवरों की सेवा में अग्रणी सेवा परमो धर्म टीम द्वारा किया गया घायल गाय का रेस्क्यू , घायल गाय को टेम्पो की मदद से पहुंचाया अस्पताल, देर रात चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गाय की बचाई जान  | 

उदयपुर न्यूज़: बीजेपी नेता के घर चोरी, पुलिस FIR टाल रही, छह दिन बाद भी जांच धीमी

Post Views 01

February 27, 2026

चोर अलमारी की चाबी और कीमती सामान लेकर फरार

उदयपुर | शहर के बीजेपी एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और थाने के सीएलजी सदस्य कैलाश निमावत के घर में चोरी की घटना सामने आई है, लेकिन पुलिस छह दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं कर रही। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें चोर बाइक और पैदल घूमते हुए घर में घुसते दिखाई दे रहे हैं। यह घटना है उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र स्थित एकलव्य कॉलोनी की।  चोरों ने फर्स्ट फ्लोर के कमरे में चोरी की। परिवार उस समय ग्राउंड फ्लोर पर सो रहा था। चोर तीन हजार रुपए और पूजा का सामान लेकर चले गए। साथ ही अलमारी की चाबी भी ले गए, जिसमें 20 हजार रुपए, सोने-चांदी के आभूषण, कैमरा और कीमती घड़ी रखी थी। पीड़ित कैलाश निमावत कई बार थाने गए और लिखित शिकायत दी, लेकिन पुलिस टालमटोल कर रही है। थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ ने कहा कि लिखित शिकायत ली गई है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एफआईआर दर्ज कर दी जाएगी, हालांकि अभी तक मौका मुआयना भी नहीं हुआ।
इस घटना ने सवाल खड़ा कर दिया है कि अगर बीजेपी नेता के घर चोरी में पुलिस कार्रवाई इतनी धीमी है, तो आम आदमी के घर की सुरक्षा पर कौन भरोसा करेगा। कॉलोनी में चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही है और लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved