Post Views 61
February 26, 2026
उदयपुर में बीजेपी महिला नेता को ब्लैकमेल करने और कथित पदाधिकारियों के नाम जुड़े मामले में सियासी बयानबाजी जारी है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि उनके पास इस मामले से जुड़े 4-5 वीडियो मौजूद हैं।
टीकाराम जूली ने बताया कि पुलिस सुबह चार बजे आरोपी के घर गई और गेट तोड़कर फाइलें कब्जे में ले गई। उनका कहना था कि पुलिस की मंशा फाइल डिलीट करवाने की थी, लेकिन उससे पहले ही कॉपी उनके पास पहुंच चुकी थी। उन्होंने जनता से कहा, “जल्द इसका खुलासा करेंगे, चिंता न करें।” इस घटना के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिसमें कुछ युवक हथौड़ा और सब्बल लेकर दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में डीएसपी गिर्वा गोपाल चंदेल और कुछ पुलिसकर्मी भी घर की ओर जाते दिख रहे हैं।
फुटेज में दो लड़के हथौड़ा और सब्बल लेकर आते हैं और एक सूट-बूट वाले व्यक्ति के साथ गली में बैठ जाते हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि ये लोग कौन थे और पुलिस के साथ क्यों आ-जा रहे थे। यदि वे पुलिस के साथ नहीं थे तो उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
आपको बता दें कि 11 फरवरी को भूपालपुरा थाने में बीजेपी महिला नेता ने एक वकील पर एआई के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने आधी रात के समय आरोपी को उसके घर से उठाया। घटना के दौरान कुछ लोगों ने हाथ में सरिया और अन्य औजार लेकर तोड़फोड़ की। आरोपी के परिवार ने पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से शिकायत की और पुलिस पर अत्याचार और घर में जबरन घुसने का आरोप लगाया। इस मामले पर उदयपुर और प्रदेश भर में बीजेपी नेताओं ने चुप्पी साध रखी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved