For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 117444250
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुष्कर एवं नगर कांग्रेस कमेटी पुष्कर के संयुक्त तत्वाधान मे एआईसीसी और पीसीसी के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के अंतर्गत एक घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाना अंतर्गत त्रिपोलिया गेट पुलिस चौकी के सामने यादगार चिश्तिया चेरिटेबल गेस्ट हाऊस ओर फुटवेयर की शॉप में लगी शॉर्ट सर्किट से आग, |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि और शहीद दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट में 2 मिनट का मौन रखकर बापू सहित सभी शहीदों को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि,किया नमन  |  Ajmer Breaking News: 30 जनवरी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस कार्मिकों ने 2 मिनट का मौन रखकर किया नमन, दी श्रद्धांजलि  |  Ajmer Breaking News: मोहनदास करमचंद गांधी यानि महात्मा गांधी के नाम से प्रख्यात बापू की आज पुण्यतिथि है। |  Ajmer Breaking News: ऐतिहासिक आनासागर झील में प्रवासी पक्षियों के शिकार एवं लगातार घटती पक्षियों की संख्या को लेकर कांग्रेस के शिष्ट मंडल ने जिला कलेक्टर को मुंह पर काली पट्टी बांध कर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News:  एक पहल सेवा की ओर से (सामाजिक संस्था) द्वारा आज मंगलम अपार्टमेंट्स कोटड़ा के पास खुले आसमान में निवास कर रहे  50 जरूरतमंद  महिलाओं,बच्चों, को कंबल और टोपे  का वितरण |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम में भाजपा बोर्ड का कार्यकाल 31 जनवरी को होगा पूर्ण, उससे पूर्व महापौर बृज लता हाडा ने 5 साल की उपलब्धियां मीडिया से की साझा, कुछ सवालों पर साधा मौन  |  Ajmer Breaking News: मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी व अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर रने का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे अस्पताल में वर्षों से लंबित आग से बचाव के लिए फायर पंप हाउस की स्थापना की गई है | | 

उदयपुर न्यूज़: गहलोत के करीबी नेता के ठिकानों पर CGST का छापा, दस्तावेज जब्त किए

Post Views 71

January 31, 2026

2024 में ED ने डूंगरपुर में की थी कार्रवाई

उदयपुर | पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया की फर्मों पर एक बार फिर जांच एजेंसियों की कार्रवाई हुई है। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (CGST) की टीम ने उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर डबोक क्षेत्र स्थित उनके ऑफिस पर छापा मारा है। गुरुवार को शुरू हुई यह कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही, जिससे राजनीतिक और कारोबारी हलकों में हलचल मच गई है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर CGST की टीमें डबोक स्थित केआरई अरिहंत ऑफिस पहुंचीं, जहां अधिकारियों ने कर्मचारियों और संबंधित लोगों से पूछताछ की। इस दौरान टीम ने कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं, जिन्हें जांच के लिए अपने कब्जे में लिया गया है। दिनेश खोड़निया डूंगरपुर में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य हैं। उनके कारोबारी समूह का संचालन उनके बेटे आदिश खोड़निया करते हैं। खोड़निया का कारोबार ज्वेलरी और रियल एस्टेट से जुड़ा है और सागवाड़ा सहित कई क्षेत्रों में फैला हुआ है।
यह पहला मौका नहीं है जब खोड़निया के ठिकानों पर जांच एजेंसियों ने दबिश दी हो। इससे पहले दिसंबर 2024 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में उनके घर और ऑफिस पर छापेमारी की थी। वहीं 13 अक्टूबर 2023 को भी ईडी ने उनके सागवाड़ा ऑफिस पर तलाशी ली थी, जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। उस कार्रवाई को पेपर लीक मामले और बाबूलाल कटारा से नाम जुड़ने के बाद अंजाम दिया गया था।
खास बात यह है कि खोड़निया के भाई नरेंद्र खोड़निया सागवाड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष रह चुके हैं, जिससे परिवार का राजनीतिक और प्रशासनिक प्रभाव भी सामने आता है। अब एक बार फिर CGST की छापेमारी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और जांच के नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved