Post Views 01
January 30, 2026
मोहनदास करमचंद गांधी यानि महात्मा गांधी के नाम से प्रख्यात बापू की आज पुण्यतिथि है। 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर में जन्मे बापू की 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली बिरला हाउस में हत्या कर दी गई थी। आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर पूरे देश भर में उन्हें याद करते हुए नमन किया जा रहा है। अजमेर में गांधी भवन स्थित बापू की प्रतिमा पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जयपाल, पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर, पूर्व पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह रलावता, पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती ,निगम में नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली सहित शहर कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर गांधी जी द्वारा किए गए कार्यों और अहिंसा का पाठ पढ़ाने के साथ ही प्रमुख घटनाओं और उद्देश्यों को याद किया गया। गांधी जी ने भारत छोड़ो आंदोलन में करो या मरो, अहिंसा परमो धर्म, अंग्रेजों भारत छोड़ो जैसे नारों के सारे देश को आजादी दिलाई।उनके बलिदान को बुलाया नहीं जा सकता आज पूरा देश बापू को याद करते हुए नमन कर रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved