For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 113227854
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: रैली निकाल कर भारत माता की जय के नारे लगाए और मनाया एनसीसी का स्थापना दिवस  |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में उत्तराखंड आश्रम का भव्य लोकार्पण,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे मुख्य अतिथि |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर पल्स पोलियो दिवस मनाया, बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दो बूंद जिंदगी की |  Ajmer Breaking News: पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने नव नियुक्त शहर जिलाध्यक्ष डॉक्टर राजुकमार जयपाल और देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास चौधरी को दी शुभकामना |  Ajmer Breaking News: ईएफ ऑनलाइन भरना हुआ आसान, इंजीनियरों ने भरे ऑनलाइन ईएफ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान के समस्त सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी और अध्यापक सप्ताह में एक दिन बिना यूनिफार्म यानी सादे वस्त्रों में जा सकेंगे स्कूल, सरकार ने किए आदेश जारी |  Ajmer Breaking News: नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन के तत्वाधान में युवा सम्मेलन आयोजित ,कार्यक्रम में अजमेर मण्डल की यूनियन की 19 शाखाओं से 354 युवाओं ने भाग लिया। |  Ajmer Breaking News: नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन के तत्वाधान में शनिवार को बिसिट रेलवे इस्टीट्यूट में युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। |  Ajmer Breaking News: वीरांगना झलकारी बाई का जन्म 22 नवंबर 1830 को झांसी के नजदीक भोजला गांव में हुआ था । |  Ajmer Breaking News: फिश लेंडिंग सेन्टर बीसलपुर बांध पर शुक्रवार को अन्र्तराष्ट्रीय मत्स्य दिवस मनाया गया। | 

अजमेर न्यूज़: पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने नव नियुक्त शहर जिलाध्यक्ष डॉक्टर राजुकमार जयपाल और देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास चौधरी को दी शुभकामना

Post Views 01

November 23, 2025

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने नव नियुक्त शहर जिलाध्यक्ष डॉक्टर राजुकमार जयपाल को माला व साफा दी बधाई

 देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास चौधरी को भी दी शुभकामना

अजमेर। पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ आज अजमेर पहुंचे और अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ  राजकुमार जयपाल को माला व साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और उनको बधाई दी। साथ ही डॉक्टर राजकुमार जयपाल  के पिता पूर्व मंत्री जसराज जयपाल से भी मुलाकात कर उनको शुभकामनाएं दी। इसी के साथ किशनगढ़ विधायक व नव नियुक्त देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास चौधरी को बधाई दी। इस दौरान पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इस बार आम कार्यकर्ताओं की भावना से जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है, यह पार्टी का ऐतिहासिक निर्णय है। अजमेर शहर जिलाध्यक्ष के पद पर डॉक्टर राजुकमार जयपाल व देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पद पर विकास चौधरी के नियुक्त होने से संगठन को एकजुटता से मजबूती मिलेगी। आगामी नगर निकाय व पंचायत राज चुनाव में भी कांग्रेस अपना दम दिखाएगी और भाजपा को करारी शिकस्त दी जाएगी। उन्होंने नव नियुक्त शहर जिलाध्यक्ष डॉक्टर राजुकमार जयपाल से आग्रह किया कि अजमेर में भी कांग्रेस पार्टी का नया स्थाई कार्यालय निर्मित किया जाए, जिसमें सभी मिलकर सहयोग करेंगे। राठौड़ ने डॉक्टर राजुकमार जयपाल व विकास चौधरी को अध्यक्ष बनाए जाने पर लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी, एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय पर्यवेक्षक अशोक तंवर, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीका राम जुली का आभार जताया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने भी पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ का माला व साफा पहनाकर  गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जयपाल को शहर अध्यक्ष बनवाने में पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर उत्तर विधानसभा प्रभारी रणजीत चंदेलिया, फखरे मोइन, पार्षद नोरत गुर्जर, हमीद चीता,  ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल वाहिद मोहम्मद, चंदन सिंह, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक,  हेमंत जोधा, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल, सरपंच विष्णु सिंह राठौड़, विवेक पाराशर, एडवोकेट करण सिंह राठौड़, पंकज छोटवानी, सुमित मित्तल, युनुस शेख, शहनाज आलम, प्रिंस ओबिडाया, आरिफ खान, अजहर खान, विश्वेश पारीक, विकास चौहान, राजेश ओझा, असरफ अली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved