Post Views 21
November 17, 2025
सांभर लेक शाकंभरी माताजी रोड पर बड़ा सड़क हादसा — दो महिलाओं की मौत, तीन मजदूर घायल
सांभरलेक :शाम करीब 6:50 बजे शाकंभरी माताजी रोड स्थित कोचिया की ढाणी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की तस्दीक की।
स्थानीय लोगों के अनुसार मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से आए मजदूर सड़क मरम्मत का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान स्विफ्ट कार (नं. RJ 47 CA 7018) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क पर काम कर रहे मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई।मृतका केशकली पत्नी अंगद आदिवासी, उम्र 42 वर्ष, निवासी सिवारा एव मृतका बत्ती बाई पत्नी राधे आदिवासी, उम्र 50 वर्ष, निवासी सिवारा है।जबकि हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए,केशकली पत्नी रामकिशोर आदिवासी, उम्र 35 सोनू पुत्र संपत आदिवासी, उम्र 25 अंगद आदिवासी पुत्र मनिया, उम्र 45 सभी सिवारा थाना सिमरिया जिला पन्ना, मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। तीनों घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल सांभर लेक पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायल केशकली और सोनू को जयपुर रेफर किया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही सांभर थाना अधिकारी राममिलन मीणा मय टीम ओर साथ में सीओ अनुपम मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। दोनों मृतक महिलाओं के शव सांभर लेक मोर्चरी में सुरक्षित रखवाए गए हैं। पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना की जांच जारी है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved