For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 112742987
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को जिला कलक्टर ने सम्मानित कर किया प्रोत्साहित  |  Ajmer Breaking News: जन जाति गौरव वर्ष, भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जन्म जयन्ती, जनजाति गौरव वर्ष के अन्तर्गत विविध कार्यक्रम हुए आयोजित |  Ajmer Breaking News: राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे अजमेर डेयरी के प्रगतिशील  पशुपालकों के विशाल अधिवेशन के होंगे मुख्य अतिथि |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में रंगा संस्कृति का संगम ,देसी जोश और विदेशी उत्साह का अनोखा मेल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत केंद्रीय रोड़वेज बस स्टैंड से दिनदहाड़े स्नेचिंग की वारदात |  Ajmer Breaking News: फर्जी मतदाता नहीं हो शामिल और वास्तविक मतदाता सूची में जुड़ने नहीं रहे वंचित= राठौड़  |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत आनासागर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर शातिर चोरों ने सेंधमारी कर तीन दुकानों से नगदी और माल किया चोरी,  |  Ajmer Breaking News: तीर्थ गुरु पुष्कर में कार्तिक एकादशी स्नान से शुरू हुआ पंचतीर्थ महोत्सव — आस्था, अध्यात्म और अद्भुत श्रद्धा का संगम,  संतो के सानिध्य में निकली आध्यात्मिक यात्रा |  Ajmer Breaking News: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: गंज थाना पुलिस ने वारदात की फिराक में धार दार हथियार लेकर घूम रहे आरोपी को दबोचा, | 

उदयपुर न्यूज़: कुएं में नहाने उतरे तीन बच्चों की मौत, मृतकों में दो सगी बहनें

Post Views 51

November 3, 2025

सलूंबर जिले का मामला, पैर फिसलने से हुआ हादसा


उदयपुर।  उदयपुर के समीप सलूंबर जिले में तीन बच्चों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। इनमें दो लड़कियां सगी बहनें थीं और एक लड़का पडोस में रहता था। तीनों बच्चे नहाने के लिए बोलकर गए थे। काफी देर तक नहीं मिले तो परिजनों ने उन्हें ढूंढा। इस दौरान तीनों के शव कुएं में मिले। झल्लारा थाना क्षेत्र के धोला काकर गांव मे रविवार देर शाम हुई। सूचना पर झल्लारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बच्चों के शव को सलूंबर सरकारी हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवाया है। मृतकों में दो लड़कियां और एक लड़का शामिल थे। दोनों लड़कियां खुशबू और माया मीणा सगी बहनें थी। वहीं लोकेश पडोस में रहता था। उपसरपंच दामोदर लाल ने बताया कि तीनों बच्चे अक्सर कुएं में नहाने जाते थे। पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के कारण कुएं में पानी लबालब भरा हुआ था। संभवतः पैर फिसलने से बच्चों की मौत हुई है। एक को बचाने के चक्कर में बाकी दोनों बच्चों की भी मौत हो गई। कुएं में तैरते शव देखकर परिजन के होश उड़ गए। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। घटना का पता लगते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार तीनों बच्चों के शवों को सलूंबर मोर्चरी में रखवाया है।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved