Post Views 01
October 30, 2025
पुष्कर सरोवर पर सजी श्रद्धा की अलौकिक छटा, दीपदान से जगमगाया तीर्थराज पुष्कर
अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का आज परंपरागत पूजा-अर्चना और ध्वजारोहण के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। सुबह नगाड़ों की थाप और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच झंडारोहण किया गया, वहीं शाम होते ही तीर्थराज पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर दीपों की रोशनी से अद्भुत दृश्य देखने को मिला। जिला प्रशासन की ओर से सभी घाटों पर विशेष व्यवस्थाएं की गईं, जबकि तीर्थ पुरोहित संघ ने महाआरती का आयोजन किया।दीपदान के समय सरोवर की लहरों पर झिलमिलाते दीपों ने ऐसा नजारा बनाया कि श्रद्धालु और विदेशी पर्यटक भाव-विभोर हो उठे। “जय पुष्करराज” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस दौरान जिला कलेक्टर लोकबंधु, एसपी वंदिता राणा समेत प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
30 अक्टूबर, गुरुवार को गोपाष्टमी के पावन अवसर पर शुरू हुआ यह मेला 5 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, लोक कला कार्यक्रम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी। कलेक्टर लोकबंधु ने कहा “पुष्कर मेला सिर्फ एक आयोजन नहीं, यह राजस्थान की संस्कृति, आस्था और एकता का उत्सव है। इस बार पुष्कर को विश्व पटल पर और ऊँचाई देने का लक्ष्य है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved