Post Views 01
October 25, 2025
अजमेर के आजाद पार्क में छठ पूजा की तैयारी को लेकर की जा रही है साफ सफाई, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर निगम के सौजन्य से सार्वजनिक छठ पूजा समिति करेगी पूजा का आयोजन
अजमेर में रहने वाले बिहार समाज के लोगों को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा करने के लिए नगर निगम आजाद पार्क में अस्थाई कुंड की साफ सफाई कराकर वहां पानी भर रहा है तो वही आजाद पार्क में पूजा स्थल के आसपास जेसीबी मशीन की सहायता से नगर निगम के कर्मचारी साफ सफाई में जुटे हुए हैं। सार्वजनिक छठ पूजा समिति के लोगों ने बताया कि हर वर्ष नगर निगम बिहार समाज के लिए छठ पूजा करने हेतु आजाद पार्क उपलब्ध कराता है साथ ही यहां साफ सफाई पानी सहित टेंट आदि की व्यवस्था भी नगर निगम के द्वारा ही की जाती है, उसके लिए नगर निगम का हम आभार व्यक्त करते हैं।
गौरतलब की इस वर्ष 25 अक्टूबर शनिवार से नहाए खाए के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान के साथ कार्तिक छठ पर्व 2025 प्रारंभ हो रहा है। इस दिन छठ वृति नियम धर्म से सात्विक भोजन बनाकर प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया जाएगा। छठी मैया को ध्यान कर छठ पूजा 2025 का संकल्प नहाए खाए पर ही लेने का विधान है।
26 अक्टूबर रविवार को खरना इस दिन छठ वृति पूरी निष्ठा से छठी मैया को खीर का प्रसाद बनाकर भोग लगती है। लोहंडा का यह प्रसाद घर परिवार और पास पड़ोस में जनमानस को ग्रहण करने का भी विधान है। ऐसी मान्यता है कि खरना का प्रसाद ग्रहण करने से जीवन के सारे दुख दूर होते हैं छठी मैया वृति की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है ।
27 अक्टूबर सोमवार को अस्ताचल गामी भगवान भास्कर को सायं कालीन अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इस दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठी वृति अपने परिवार की सुख समृद्धि और संतान वृद्धि की कामना आदित्य देव से करती है। 28 अक्टूबर मंगलवार को उदयमान सूर्य को प्रातः कालीन अर्घ्य दिया जाना है इस दिन दीनानाथ के उगते स्वरूप का दर्शन कर छठ वृति सदैव स्वस्थ एवं खुशी रहने की कामना करती है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved