Post Views 41
October 25, 2025
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी और जवानों ने हाई सिक्योरिटी जेल का किया सघन निरीक्षण,
लगभग घंटे भर की मशक्कत के बाद भी कहीं कोई आपत्तिजनक वस्तु या गतिविधि नहीं हुई हासिल
अजमेर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा हर महीने संयुक्त रूप से अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल और केंद्रीय कराग्रे का सगन निरीक्षण किया जाता है इसी कड़ी में शनिवार को
अजमेर जिला प्रशासन और पुलिस ने हाई सिक्योरिटी जेल में सर्च अभियान चलाया लेकिन लगभग एक घंटे से अधिक समय तक चली कार्यवाही में कोई आपत्तिजनक वस्तु या गतिविधि नहीं मिल सकी।
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर गजेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि हर माह की तरह आज भी हाई सिक्योरिटी जेल का निरीक्षण किया गया।
करीब 60 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवानों ने जेल के हर बैरक और परिसर को चेक किया। कैदियों के सामान की भी जांच की गई, कैंटीन की भी तलाशी ली गई।
इस सर्च अभियान में पुलिस व प्रशासन के उच्च अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।जेल में कोई आपत्तिजनक वस्तु या गतिविधि प्राप्त नहीं हुई है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved