For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 111477883
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भजनलाल सरकार ने पिछले 21 माह में 8,386 रूपए करोड़ की राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी- भागीरथ चौधरी |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का अवलोकन, देखी कृषकों को दी जाने वाली सुविधाएं |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर पुष्कर से प्रारंभ हुआ गृह संपर्क अभियान — प्रथम निमंत्रण भगवान गणेश और जगत पिता ब्रह्मा को |  Ajmer Breaking News: नया बाड़ा पुलिस लाइन में रहने वाले परिवार को 4 साल से भी नहीं मिल पा रहा न्याय, |  Ajmer Breaking News: टेंपो में जेबकतरे ने सवारी की जेब कट कर 20 हजार रुपए चुराए,पीड़ित ने कोतवाली थाने में दर्ज कराया मुकदमा, |  Ajmer Breaking News: वरुण सागर रोड चामुंडा चौराहा स्थित हार्डवेयर की दुकान में शातिर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, |  Ajmer Breaking News: धनतेरस पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी बड़ी सौगात,जनसेवा ही संकल्प , हर घर तक पहुँचाना है स्वच्छ पेयजल — वासुदेव देवनानी |  Ajmer Breaking News: पांच दिवसीय दीपोत्सव का धन त्रयोदशी के शुभ दिन से हुआ शुभारंभ, बाजारों में जमकर उमड़ी भीड़,  |  Ajmer Breaking News: वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान को जन जन तक पहुंचाएं, कांग्रेस जनों के साथ ही आमजन के हस्ताक्षर भी कराएं:- धर्मेंद्र राठौड़ |  Ajmer Breaking News: आर.एम.के.एम. द्वारा तीन दिवसीय ‘‘ थैरेपेटिक इंटरवेंशन’’ प्रशिक्षण सम्पन्न | 

अजमेर न्यूज़: भजनलाल सरकार ने पिछले 21 माह में 8,386 रूपए करोड़ की राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी- भागीरथ चौधरी

Post Views 31

October 18, 2025

आयोजन मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय किसान बंधु उपस्थित रहे।

भजनलाल सरकार ने पिछले 21 माह में 8,386 रूपए करोड़ की राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी- भागीरथ चौधरी

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र, तबीजी में आयोजित किसान उत्सव में सम्मिलित हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी

                 तबीजी (अजमेर), 18 अक्टूबर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा स्थानीय सांसद भागीरथ चौधरी ने शनिवार को अजमेर के राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र, तबीजी में आयोजित “किसान उत्सव” कार्यक्रम में भाग लिया। यह आयोजन मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय किसान बंधु उपस्थित रहे।
                 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने धनतेरस के शुभ अवसर पर किसानों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 71.8 लाख किसानों को 718 करोड़ रूपए की चतुर्थ किस्त का सीधा हस्तांतरण किया गया है।

प्रदेश के किसानों को मिल रही है अतिरिक्त सहायता

                 केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने बताया कि अब राजस्थान के पात्र किसानों को केंद्र की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाले 6,000 रूपए के साथ राज्य सरकार की ओर से 3,000 रूपए अतिरिक्त मिल रहे हैं। इस प्रकार किसानों को 9,000 रूपए वार्षिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। भागीरथ चौधरी ने कहा कि पिछले 21 माह में 8,386 करोड़ रूपए की राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है, जो पारदर्शिता और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण है।

सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं किसान

                 केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि किसानों की समृद्धि ही राजस्थान के विकास का आधार है। राज्य और केंद्र सरकारें मिलकर कृषि को आत्मनिर्भर और लाभकारी बनाने के संकल्प पर दृढ़ता से कार्य कर रही हैं। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर आधुनिक कृषि तकनीक अपनाएं और उत्पादन क्षमता बढ़ाएं। कार्यक्रम में अजमेर जिला कलेक्टर लोकबंधु, नगर निगम उपमहापौर नीरज जैन, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय किसान बंधु उपस्थित रहे।
                 इस अवसर नगर निगम के उप महापौर श्री नीरज जैन, जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वन्दना खोरवाल, सहकारिता विभाग के प्रबंध निदेशक श्री हरीश सिवासिया, डीआर श्री राजीव कचोट, राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. विनय भारद्वाज, कृषि विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री धर्मेन्द्र सिंह भाटी, किसान संघ के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सहित कृषक उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved