For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 111477970
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भजनलाल सरकार ने पिछले 21 माह में 8,386 रूपए करोड़ की राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी- भागीरथ चौधरी |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का अवलोकन, देखी कृषकों को दी जाने वाली सुविधाएं |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर पुष्कर से प्रारंभ हुआ गृह संपर्क अभियान — प्रथम निमंत्रण भगवान गणेश और जगत पिता ब्रह्मा को |  Ajmer Breaking News: नया बाड़ा पुलिस लाइन में रहने वाले परिवार को 4 साल से भी नहीं मिल पा रहा न्याय, |  Ajmer Breaking News: टेंपो में जेबकतरे ने सवारी की जेब कट कर 20 हजार रुपए चुराए,पीड़ित ने कोतवाली थाने में दर्ज कराया मुकदमा, |  Ajmer Breaking News: वरुण सागर रोड चामुंडा चौराहा स्थित हार्डवेयर की दुकान में शातिर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, |  Ajmer Breaking News: धनतेरस पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी बड़ी सौगात,जनसेवा ही संकल्प , हर घर तक पहुँचाना है स्वच्छ पेयजल — वासुदेव देवनानी |  Ajmer Breaking News: पांच दिवसीय दीपोत्सव का धन त्रयोदशी के शुभ दिन से हुआ शुभारंभ, बाजारों में जमकर उमड़ी भीड़,  |  Ajmer Breaking News: वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान को जन जन तक पहुंचाएं, कांग्रेस जनों के साथ ही आमजन के हस्ताक्षर भी कराएं:- धर्मेंद्र राठौड़ |  Ajmer Breaking News: आर.एम.के.एम. द्वारा तीन दिवसीय ‘‘ थैरेपेटिक इंटरवेंशन’’ प्रशिक्षण सम्पन्न | 

अजमेर न्यूज़: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर पुष्कर से प्रारंभ हुआ गृह संपर्क अभियान — प्रथम निमंत्रण भगवान गणेश और जगत पिता ब्रह्मा को

Post Views 31

October 18, 2025

इसी क्रम में 26 अक्टूबर से 16 नवंबर तक विशेष गृह संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की शुभ शुरुआत तीर्थनगरी पुष्कर से हुई,

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर पुष्कर से प्रारंभ हुआ गृह संपर्क अभियान — प्रथम निमंत्रण भगवान गणेश और जगत पिता ब्रह्मा को

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 26 अक्टूबर से 16 नवंबर तक विशेष गृह संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की शुभ शुरुआत तीर्थनगरी पुष्कर से हुई, जहां संघ के पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम भट्ट बावड़ी स्थित भगवान गणेश मंदिर में प्रथम पूज्य गणेशजी को निमंत्रण दिया। इसके बाद जगत पिता ब्रह्मा मंदिर पहुंचकर निमंत्रण पत्रिका और विशेष पत्रक भेंट किया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चित्तौड़ प्रांत के क्षेत्रीय समिति सदस्य हनुमान सिंह राठौड़ ने बताया कि “जब जगत की सृष्टि का प्रारंभ ही ब्रह्मा से हुआ है, तो शताब्दी वर्ष के इस अभियान का प्रारंभ भी जगत पिता ब्रह्मा से ही होना स्वाभाविक है।” उन्होंने बताया कि गृह संपर्क अभियान के तहत स्वयंसेवक घर-घर जाकर स्वदेशी अपनाने, कुटुंब प्रबोधन, समरसता और नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों पर जनजागरण करेंगे।

इस अवसर पर प्रांत प्रचारक मुरलीधर, चित्तौड़ प्रांत संघ चालक जगदीश राणा, जिला संघ चालक गोविंद, किशनगढ़ नगर संघ चालक रामअवतार, पुष्कर खंड संघ चालक रामनिवास वशिष्ठ, पुष्कर के स्वयंसेवक नंदलाल पवार, रविकांत शर्मा, बालमुकुंद पाराशर सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

हनुमान सिंह राठौड़ ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य भारत राष्ट्र को पुनः समृद्ध, सशक्त और चरित्रवान राष्ट्र बनाना है। अभियान के दौरान संगठित हिंदू समाज की भावना को बल देने और समाज के हर वर्ग तक संघ का संदेश पहुँचाने पर विशेष जोर रहेगा।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved