For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 111303025
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: डिस्ट्रीक्ट मिनरल फाउन्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) गवर्निंग काउंसिल की बैठक आयोजित,खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर हुई चर्चा |  Ajmer Breaking News: जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक रावत ने पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण की साधारण सभा में लिया विकास कार्यों का जायजा |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को वार्ड 74 स्थित आंतेड़ छतरी योजना क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। |  Ajmer Breaking News: संभागीय आयुक्त ने कुचामन सिटी एवं परबतसर में शहरी सेवा शिविरों का किया निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: 7 अक्टूबर को रात के समय सोते परिवार पर जानलेवा हमला करने और दो बहनों के ऊपर पिकअप चढ़कर हत्या करने के 10 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाना अंतर्गत दरगाह के नजदीक स्थित मिठाई की दुकान से साढ़े 4 लाख रुपए की नगदी चोरी, |  Ajmer Breaking News: प्रदेश की डीजी सिविल राइट्स मालिनी अग्रवाल का अजमेर दौरा, सुरक्षा सखियों और कालिका टीम से डीजी ने कई मुद्दों पर की चर्चा  |  Ajmer Breaking News: समस्त ब्राह्मण विप्र समाज संगठन समिति द्वारा उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के नाम ज्ञापन देकर ध्यान आकर्षित किया |  Ajmer Breaking News: राजस्थान राज्य एकीकृत कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर प्रदेश के 41 जिला मुख्यालय पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: आदर्श विद्या निकेतन में वार्षिकोत्सव आयोजित, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रहे मुख्य अतिथि | 

अजमेर न्यूज़: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को वार्ड 74 स्थित आंतेड़ छतरी योजना क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

Post Views 01

October 15, 2025

जन सुविधाओं का विस्तार ही विकास का वास्तविक पैमाना है-श्री वासुदेव देवनानी

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ

जन सुविधाओं का विस्तार ही विकास का वास्तविक पैमाना है-श्री वासुदेव देवनानी

               अजमेर, 15 अक्टूबर। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को वार्ड 74 स्थित आंतेड़ छतरी योजना क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
               उन्होंने वहां स्थित श्मशान स्थल पर 20 लाख रुपए की लागत से टीन शेड निर्माण एवं जीर्णाेद्धार कार्य का शुभारंभ किया। इसके साथ ही गोपाल जी पंवार के मकान से सुशील जी भाट के मकान तक लगभग 5 लाख रुपए की लागत से सड़क एवं नाली निर्माण कार्य की भी शुरुआत की गई।
               श्री देवनानी ने कहा कि ये विकास कार्य क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे तथा आमजन को सुविधाजनक और स्वच्छ वातावरण प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार कार्यों की स्वीकृति दी जा रही है और विकास की गति को निरंतर बनाए रखा जाएगा।
               इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रूबी जैन, समाजसेवी प्रभु गुर्जर, विजय मिश्रा, रोहित भाट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved