For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 111322841
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: डिस्ट्रीक्ट मिनरल फाउन्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) गवर्निंग काउंसिल की बैठक आयोजित,खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर हुई चर्चा |  Ajmer Breaking News: जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक रावत ने पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण की साधारण सभा में लिया विकास कार्यों का जायजा |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को वार्ड 74 स्थित आंतेड़ छतरी योजना क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। |  Ajmer Breaking News: संभागीय आयुक्त ने कुचामन सिटी एवं परबतसर में शहरी सेवा शिविरों का किया निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: 7 अक्टूबर को रात के समय सोते परिवार पर जानलेवा हमला करने और दो बहनों के ऊपर पिकअप चढ़कर हत्या करने के 10 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाना अंतर्गत दरगाह के नजदीक स्थित मिठाई की दुकान से साढ़े 4 लाख रुपए की नगदी चोरी, |  Ajmer Breaking News: प्रदेश की डीजी सिविल राइट्स मालिनी अग्रवाल का अजमेर दौरा, सुरक्षा सखियों और कालिका टीम से डीजी ने कई मुद्दों पर की चर्चा  |  Ajmer Breaking News: समस्त ब्राह्मण विप्र समाज संगठन समिति द्वारा उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के नाम ज्ञापन देकर ध्यान आकर्षित किया |  Ajmer Breaking News: राजस्थान राज्य एकीकृत कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर प्रदेश के 41 जिला मुख्यालय पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: आदर्श विद्या निकेतन में वार्षिकोत्सव आयोजित, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रहे मुख्य अतिथि | 

उदयपुर न्यूज़: शहर में देशभर के पर्यटन मंत्रियों का जमावड़ा, नेशनल कॉन्फ्रेंस में 50 नए टूरिज्म डेस्टिनेशन पर चर्चा

Post Views 51

October 14, 2025

डिप्टी सीएम भी उदयपुर पहुंचीं

अनिल वनवानी . उदयपुर। शहर में दो दिवसीय नेशनल टूरिज्म मंगलवार को शुरू हुई। केंद्रीय पर्यटन विभाग की ओर से यह कॉन्फ्रेंस रखी गई है। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित केंद्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपाल और कई राज्यों के पर्यटन मंत्री हिस्सा ले रहे हैं। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सभी का राजस्थान में स्वागत किया। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया भी कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। डिप्टी सीएम दीया कुमारी भी पर्यटन मंत्री के रूप में राजस्थान प्रतिनिधित्व कर रही हैं। दो दर्जन से अधिक राज्यों के पर्यटन मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी इसमें शामिल हो रहे हैं। इस कॉन्फ्रेंस का विषय डवलपमेंट ऑफ 50 डेस्टिनेशन एण्ड प्रोवाइडिंग परफोर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव रखा गया है। बड़ी रोड स्थित होटल मेरियट में यह आयोजन हो रहा हैं। उद्घाटन सत्र में सभी राज्यों के मेहमानों का स्वागत किया गया। पर्यटन मंत्रालय की सचिव वी विद्यावती ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए कॉन्फ्रेंस की रूपरेखा बताई। आज अलग-अलग सत्रों में विभिन्न राज्यों की ओर से पर्यटन विकास को लेकर प्रजेंटेशन दिए जाएंगे। पहले सत्र में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तराखंड का प्रजेंटेशन होगा। दूसरे में उत्तरप्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के बारे में प्रजेंटेशन होगा। इसके बाद आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, गुजरात और महाराष्ट्र का प्रजेंटेशन होगा।

इस दौरान लेकसिटी के हेरिटेज टूरिज्म, लेक कंजर्वेशन मॉडल और लग्जरी हॉस्पिटिलिटी सेक्टर को रोल मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस के लिए डबोक एयरपोर्ट से होटल मेरियट तक का रूट वेलकम कॉरिडोर के रूप में तैयार किया गया। लोक-वाद्य कलाकारों की टीम मेहमानों का स्वागत किया। जहां हर जगह उन्हें राजस्थानी लोककला, हस्तशिल्प और पर्यटन स्थलों की झांकियां देखने को मिली।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved