For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 110578657
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में कांग्रेस की अंदरूनी जंग सड़क पर, धर्मेंद्र राठौड़ के खिलाफ पोस्टर, बैठक में हंगामा |  Ajmer Breaking News:  उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल पर मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के क्रम में रविवार व सोमवार को स्वच्छ रेलगाड़ी दिवस मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: धर्मांतरण विरोधी बिल 2025 को रोल बेक करने की मांग को लेकर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी एवं मसीह समाज ने हस्बैंड स्कूल से निकाली रैली |  Ajmer Breaking News: प्रॉपर्टी डीलर मनोज नानकानी पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने ओर जांच क्राइम ब्रांच से कराने की मांग को लेकर एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल |  Ajmer Breaking News: प्रदेश घुमंतू गाड़िया लोहार विकास समिति ओर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टावर थाना अंतर्गत थाने के पीछे शिवाजी पार्क के पास पुड़ी सब्जी की दुकान पर गैस सिलेंडर बदलते समय लगी आग़ , |  Ajmer Breaking News: पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ की छवि खराब करने वालों के खिलाफ की जाए सख्त कार्रवाई,आपत्तिजनक पोस्टर लगाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त रोष |  Ajmer Breaking News: दयानन्द कॉलेज अजमेर में दुष्कर्म आरोपी पूर्व लैब असिस्टेंट की पुनर्नियुक्ति का प्रयास |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत केंद्रीय पर्यवेक्षक अशोक तंवर ने अजमेर में की पत्रकार वार्ता, |  Ajmer Breaking News: अखिल भारतीय कोली समाज की नवगठित जिला कार्यकारी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न  | 

उदयपुर न्यूज़: मंत्री के कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई, मामले ने तूल पकड़ा, रात 3 बजे सुखेर थाने पर धरना

Post Views 161

October 7, 2025

भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग

उदयपुर - शहर  में सोमवार रात को मंत्री झाबर सिंह खर्रा के सामने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए, जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई कर दी। इस मामले में सुखेर थाना पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य को पकड़कर थाने ले गई। इसके बाद कांग्रेसियों ने शहर अध्यक्ष के साथ रात 3 बजे तक सुखेर थाने में धरना दिया। धरने पर बैठे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंत्री और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने अरमान जैन को छोड़ने और उनसे मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। धरने पर बैठे शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि शहीद का नाम हटाने का विरोध करने गए अरमान जैन के साथ मारपीट गलत है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का हक है। उन्होंने पुलिस पर भाजपा सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। भाजपा सरकार के दबाव में पुलिस ने कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया, जो गलत है। वल्लभनगर की पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने मांग की कि भाजपा शहर अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो। रात 3 बजे तक कांग्रेस कार्यकर्ता थाने पर डटे रहे। अजय पोरवाल, अरुण टांक, शांता प्रिंस, गोपाल नागर, सिद्धार्थ सोनी जैसे कई नेता वहां मौजूद थे। अरुण टांक ने बताया कि पुलिस ने गजपाल सिंह राठौड़ के खिलाफ परिवाद जांच में दर्ज किया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता वहां से हटे। आपको बता दें कि  नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा सोमवार रात करीब 8 बजे भुवाणा चौराहा से प्रताप नगर चौराहा तक डेकोरेटिव पोल और स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण करने आए थे। इसी दौरान यूवा कांग्रेस के अरमान जैन अपनी बात रखने आए तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंत्री जी को काले झंडे दिखाएंगे, कहते हुए भाजपाइयों ने मारपीट की। बाद में पुलिस अरमान सहित दो अन्य को लेकर गई।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved