For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 146870722
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। |  Ajmer Breaking News: डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य फिर से हुआ ठप, जगह-जगह गंदगी के लगे अंबार, 7 महीने में चौथी बार हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मी |  Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्प्ताल के कम्प्यूटर ऑपरेटर को पिछले तीन महीने से सेलरी ओर 8 महीने का पीएफ नही मिलने से अक्रोश, |  Ajmer Breaking News: तिलोरा में कुई खुदाई बनी जानलेवा, मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत |  Ajmer Breaking News: अजमेर RTO को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने से मचा हड़कंप |  Ajmer Breaking News: चर्चित देवकरण जाजड़ा हत्या प्रकरण की जांच में पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। |  Ajmer Breaking News: ट्रेनों के अंदर बैग चोरी करने वाले चोर को जीआरपी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: महिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर जीआरपी ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम  | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: एशिया कप 2025: फिर घुटनों पर आया पाकिस्तान, भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया

Post Views 31

September 22, 2025

पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में भारत ने लक्ष्य को 18.5 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया।

दुबई, 21 सितम्बर। भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में रविवार रात पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। यह भारत की पाकिस्तान पर लगातार सातवीं इंटरनेशनल जीत भी है।

पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में भारत ने लक्ष्य को 18.5 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया।

अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर 74 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे।शुभमन गिल ने 47 रन जोड़े और दोनों ने मिलकर 59 गेंदों पर 105 रनों की ओपनिंग साझेदारी कर भारत की जीत की नींव रखी।अंतिम चरण में तिलक वर्मा ने शाहीन अफरीदी की गेंद पर पहले छक्का और फिर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। वे 19 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे।

पाकिस्तान की पारी: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 171/5 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए।सईम अयूब और मोहम्मद नवाज ने 21-21 रन जोड़े।भारत की ओर से शिवम दुबे ने 2 विकेट लिए, जबकि हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली।

इस जीत के साथ टीम इंडिया ने न सिर्फ सुपर-4 में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है बल्कि पाकिस्तान पर अपना मानसिक दबदबा भी कायम रखा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved