Post Views 41
September 17, 2025
आनासागर झील में 3 साल की बच्ची का मिला शव क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को निकाल कर शिनाख्तगी के किए प्रयास, फिलहाल शव को रखवाया मोर्चरी में, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर रही है मामले की जांच
अजमेर में एक संदिग्ध महिला ने 3 साल की बच्ची को आनासागर झील फेंक दिया। मासूम बच्ची की डूबने से मौत हो गई। उसका शव बुधवार सुबह झील में तैरता मिला जिस पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालकर आसपास शिनाख्तगी के प्रयास किए पहचान नहीं होने पर शव जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। एडिशनल एसपी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच कर रहे हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को 16 सितंबर की रात करीब 10 बजे आनासागर चौपाटी पर एक महिला घूमती दिखी थी। महिला ने पुलिस से पूछताछ की तो महिला ने कहा कि उसकी बेटी गुम हो गई है वह उसकी तलाश कर रही है। उसने पुलिस की मदद नहीं मांगी और अकेले की ढूंढने की बात कही। पुलिस महिला को दिखाने के लिए वहां से चली गई। मामला संदिग्ध लगने पर आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर महिला को ट्रेस किया जा रहा है। एक सीसीटीवी में महिला के साथ एक छोटी बच्ची नजर आई। एक अन्य फुटेज में बच्ची नहीं दिखी। पुलिस ने अपने स्तर पर बच्ची की तलाश आनासागर के आस-पास शुरू की आज सुबह वैशाली नगर स्थित देवनारायण मंदिर के सामने चौपाटी के नजदीक झील में बच्ची का शव तैरता मिला जिस पर क्रिश्चियन गंज थाने के एएसआई सूरज कुमार ने जाप्ते के साथ मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त के प्रयास किए पहचान नहीं होने पर शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
मासूम को झील में फेंकने वाली मां गिरफ्तार, क्रिश्चियनगंज पुलिस ने किया खुलासा
अजमेर। दिल दहला देने वाली घटना में अपनी मासूम बच्ची को आनासागर झील में फेंकने वाली मां को क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मां को हिरासत में लिया और पूरे मामले का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि पारिवारिक कलह के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved