For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 109283750
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर 2025 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, अजमेर परिसर में किया गया |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर राजभाषा पखवाड़ा-2025 का शुभारम्‍भ   |  Ajmer Breaking News: सेन्टर फाॅर लेबर रिसर्च एण्ड एक्शन की और से अजमेर में द फर्न रेजिडेंसी हास्टल में दो दिवसीय बहु-हितधारक प्रशिक्षण का आयोजन |  Ajmer Breaking News: हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ की दरगाह में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: मुल्क के वज़ीरे आज़म नरेन्द्र मोदी का यौमे पैदाइश मनाया धूमधाम से अजमेर शरीफ दरगाह मे भी बीजेपी अक़्लीयति मोर्चा की जानिब से चादर पेश ।  |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध महिला के पास से बरामद की 10.40 ग्राम एमडी एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर मास्टर प्लान में दर्ज ग्रीन बेल्ट की भूमि को अजमेर विकास प्राधिकरण भू-व्यवसाईयों से मिली भगत करके भू-उपयोग परिवर्तन करेगी तो विरोध किया जाएगा |  Ajmer Breaking News: आनासागर झील में 3 साल की बच्ची का मिला शव क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को निकाल कर शिनाख्तगी के किए प्रयास |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में शहरी सेवा शिविर का शुभारंभ, जन समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण |  Ajmer Breaking News: मोदी के 75वें जन्मदिन पर पुष्कर सरोवर में दुग्धाभिषेक, सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अनूठी भेंट | 

अजमेर न्यूज़: मोदी के 75वें जन्मदिन पर पुष्कर सरोवर में दुग्धाभिषेक, सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अनूठी भेंट

Post Views 31

September 17, 2025

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरोवर पर की पूजा-अर्चना, अजय रावत ने सैंड आर्ट से दी शुभकामनाएँ

मोदी के 75वें जन्मदिन पर पुष्कर सरोवर में दुग्धाभिषेक, सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अनूठी भेंट

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरोवर पर की पूजा-अर्चना, अजय रावत ने सैंड आर्ट से दी शुभकामनाएँ

पुष्कर सरोवर पर मोदी की दीर्घायु की कामना, रेत कला से अजय रावत ने सजाया जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर बुधवार को पुष्कर सरोवर के दाधीच घाट पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुआ। जल संसाधन मंत्री और पुष्कर विधायक सुरेश रावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना और दुग्धाभिषेक कर प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।पूजा-पाठ का संचालन पंडित नरेश रायता और कमल दिनेश रायता ने किया। इस मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें निवर्तमान सभापति कमल पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक, बूढ़ा पुष्कर मंडल अध्यक्ष शक्ति सिंह राठौड के, जिला उपाध्यक्ष अशोक पाराशर, जिला प्रवक्ता अरुण वैष्णव सहित दर्जनों वरिष्ठ नेता और समाजसेवी शामिल थे। सभी ने मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते भारत ने विश्व मंच पर अपनी पहचान को और मजबूत किया है। उनका जीवन राष्ट्रहित और सेवा को समर्पित है। इसी अवसर पर पुष्कर के मशहूर सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने भी अपनी अनूठी कला से प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं। अजय रावत ने करीब 2 टन रेत के महीन कणों से रेतीले धोरों पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य चित्र उकेरा। लगभग 6 घंटे की मेहनत से तैयार इस कलाकृति को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने कहा कि इस कला के माध्यम से वे प्रधानमंत्री की दीर्घायु और भारत की निरंतर प्रगति की मंगलकामना करते हैं।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved