For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 107518960
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस से राहुल गांधी को बड़ी उम्मीद, विश्वास उतरे खरा, वोट चोरी रोकने का लिया संकल्प, यूथ व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ का किया स्वागत |  Ajmer Breaking News:  भाई बहन के अटूट रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन अजमेर सेंट्रल जेल में भी मनाया गया धूमधाम से, |  Ajmer Breaking News: रक्षाबंधन के पर्व पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराने के लिए किए रोडवेज बसों के किए बेहतर इंतजाम, |  Ajmer Breaking News: तीर्थ नगरी पुष्कर में  श्रावण पूर्णिमा के मौके पर श्रावणी उपाकर्म का आयोजन श्रद्धा पूर्वक किया गया। |  Ajmer Breaking News: भारतीय सेनाएं देश की सुरक्षा के साथ युवा पीढ़ी को बना रहीं है सुसंस्कृत -डॉ. वर्मा |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल मना रहा स्वच्छता पखवाड़ा, *स्वच्छता आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन |  Ajmer Breaking News: जस्टिस मूलचंदानी ने किया स्वाभिमान भोज रसोई का अवलोकन, पीडि़त मानव की सेवा सबसे बड़ा पुनीत कार्य --मूलचंदानी |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा झलकारी बाई मंडल की ओर से अलवर गेट थाने पर तैनात पुलिस कर्मी भाइयों की कलाई पर बांधा गया रक्षा सूत्र, दीर्घायु की कामना रक्षा का लिया संकल्प |  Ajmer Breaking News: आगरा गेट गणेश मंदिर के नजदीक नारियल का व्यापार करने वाले सरदार अवतार सिंह ने इस बार फिर रखे राजनीति पर आधारित नारियलों के नाम, |  Ajmer Breaking News: भारी विरोध के बाद आखिरकार आज फिल्म उदयपुर फाइल्स रिलीज हुई, कई मुस्लिम संगठनों ने फिल्म की रिलीज का किया था विरोध  | 

अजमेर न्यूज़: यूथ कांग्रेस से राहुल गांधी को बड़ी उम्मीद, विश्वास उतरे खरा, वोट चोरी रोकने का लिया संकल्प, यूथ व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ का किया स्वागत

Post Views 141

August 9, 2025

राठौड़ ने नव नियुक्त यूथ कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारियों को दी शुभकामना

यूथ कांग्रेस से राहुल गांधी को बड़ी उम्मीद, विश्वास उतरे खरा, वोट चोरी रोकने का लिया संकल्प, यूथ व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ का किया स्वागत

राठौड़ ने नव नियुक्त यूथ कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारियों को दी शुभकामना

अजमेर। जयपुर रोड स्थित न्यू मकराना राज होटल पर आज पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक चर्चा की। साथ ही यूथ कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश सचिव सुरेश भड़ाना, प्रदेश सचिव संजय मेघवंशी, प्रदेश महासचिव मिथलेश टाक को मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ व पूर्व ओबीसी वित्त आयोग के अध्यक्ष  पवन गोदारा का 51 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने संबोधित करते कहा कि आने वाला समय लोक सभा नेता विपक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी का है। राहुल गांधी ने जो फर्जी वोटर्स, वोट चोरी व वोटो की हेराफेरी का बड़ा खुलासा किया है। अब हम सबको जिम्मेदारी के साथ वोटो की चोरी  को रोकने के लिए सचेत रहना होगा। आज हम सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि भाजपा नेताओं और मोदी सरकार के इशारे पर हो रही वोट चोरी और फर्जी वोटर्स की कारगुज़ारी तथा चुनाव आयोग कार्यशैली पर नजर रखेंगे और वोटर्स फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ करके जनता के सामने लाएंगे।  उन्होंने कहा कि लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी को यूथ कांग्रेस से बड़ी उम्मीद है, इसलिए यूथ कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उनके विश्वास पर खरा उतरे। राठौड़ ने प्रदेश की भजन लाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार पूरी तरह से फैल है और जनता परेशान है। कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर आने वाले चुनावों में भाजपा सरकार को सबक सिखाएंगे। इस अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली ने पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ सहित कांग्रेस पदाधिकारियों को तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर राखी बांधी। इस अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली, पार्षद नोरत गुर्जर, पार्षद हमीद चीता, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, सम्राट ऊंटडा, विश्राम चौधरी, आरिफ खान, युनुस शेख, अशरफ अली, निर्मल पारीक, पवन ओड, हरिप्रसाद जाटव, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर नेकी महाराज भी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved