Post Views 01
August 1, 2025
वार्ड 62 मिरशाली इंदिरा कॉलोनी में विधायक कोश से निर्मित महिला स्नानागार का विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया उद्घाटन,
क्षेत्र वासियों ने किया स्वागत, 6 लाख 40 हजार की लागत से बनकर तैयार हुआ है स्नानागार, क्षेत्र की महिलाओं को मिलेगी काफी सुविधा
शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने वार्ड 62 मिरशाहा अली इंदिरा कॉलोनी में विधायक कोष से निर्मित महिला स्नानागार का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र वासियों के द्वारा उत्तर विधायक व विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का माला साफा पहनकर स्वागत अभिनंदन किया गया। क्षेत्र वासियों ने बताया कि इस क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को स्नानागार की काफी आवश्यकता थी जिनकी डिमांड विधायक वासुदेव देवनानी से की गई तो उन्होंने तत्काल 6 लाख 40000 रुपए की राशि स्नानागार के लिए स्वीकृत की जिसका पूर्व में लोकार्पण किया गया था और आज वह बनकर तैयार हो गया है जिसका उद्घाटन भी उन्हीं के करकमलों द्वारा किया गया है ।
इस मौके पर सभी क्षेत्रवासी विधायक वासुदेव देवनानी का आभार व्यक्त करते हैं।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved