Post Views 01
August 1, 2025
अजमेर में लगातार चोरों की हौसले हो रहे हैं बुलंद, दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, ताले तोड़कर नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ
अजमेर में लगातार चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। कभी मंदिर तो कभी घर तो कभी दुकान को निशाना बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में चोरों ने सुने मकान को निशाना बनाकर नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
चोरों ने आदर्श नगर थाना अंतर्गत पंचवटी कॉलोनी विज्ञान नगर में एडवोकेट के मकान के ताले तोड़कर घर की अलमारी में रखी 30 हजार रुपए की नगदी और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।
वहीं सिविल लाइन थाना अंतर्गत बंदया गांव में नरेगा में मजदुरी करने गई महिला के सुने मकान के दिनदहाड़े ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवर और 5 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गए। मामले में आदर्श नगर और सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंचवटी कॉलोनी आदर्श नगर निवासी एडवोकेट सुनील कुमार आर्य ने बताया कि वे परिवार के साथ जयपुर गए हुए थे। 29 जुलाई की शाम जब जयपुर से वापस लौटे तो घर के दरवाजे खुले हुए थे। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था।
चोरों ने अलमारी से 30 हजार नगदी, चांदी के जेवरात और एक पुराना मोबाइल चोरी कर लिया और फरार हो गए। चोरी की सूचना आदर्श नगर थाना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत इकठ्ठा किए।
इसी तरह सिविल लाइंस थाना अंतर्गत नरेगा में मजदुरी करने वाली पीड़ित महिला संतोष ने बताया कि वह बंदया गांव सिविल में रहती हैं। सुबह अपने बेटे के साथ घर के ताले लगा कर काम पर चली गई पति कैलाश टेम्पो चलाने चले गए पीछे से चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया ओर घर के ताले तोड़कर चोर घर से सोने चांदी के जेवरात और 5000 की नगदी चोरी कर ले गए। इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved