Post Views 01
July 25, 2025
आनासागर झील में एक वृद्ध की तैरती मिली लाश, सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर किया रेस्क्यू, मृतक के शव को रखवाया जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में, क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस कर रही है जांच, मृतक की नहीं हुई शिनाख्त
शुक्रवार सुबह 8:45 पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने कलेक्ट्रेट स्थित सिविल डिफेंस टीम को जरिए टेलीफोन सूचना दी की आनासागर चौपाटी के नजदीक झील के पानी में एक लाश है जिसका रेस्क्यू किया जाए।
जिस पर तत्काल सिविल डिफेंस टीम के वालियंटर दिलीप माथुर और अंतिमा भाटी अपनी 10 सदस्यिय टीम को लेकर आना सागर झील की चौपाटी पर पहुंचे जहां देखा कि एक लाश पानी की सतह पर उल्टी तैरती दिखाई दे रही है। जिसके बाद सिविल डिफेंस टीम के गोताखोर ने पानी में छलांग लगाई और रस्सी की मदद से लाश को पानी से बाहर निकाला
फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है,जिस पर शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved