For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 172865380
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर: सीआरपीएफ ब्रिज की भुजाओं और सड़कों के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास |  Ajmer Breaking News: विद्या भारती हॉकी प्रतियोगिता में शामिल हुईं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, खेल और खिलाड़ियों के विकास को सराहा   |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर जिले में पंचायत चुनाव का पहला चरण: मतदान शांतिपूर्ण जारी |  Ajmer Breaking News: अजमेर की 122 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, दिव्यांगों और बुजुर्गों में दिखा लोकतंत्र के प्रति उत्साह। |  Ajmer Breaking News: रावण दहन की ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल शंकरलाल टेपन की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; किशनगढ़ के मुंडोती गांव में अंतिम विदाई |  Ajmer Breaking News: उदयपुर के होटल में वीजा खत्म होने के बाद रह रहीं तीन थाई महिलाएं डिटेन, एक पहले भी हो चुकी डिपोर्ट; होटल संचालक पर इमिग्रेशन एक्ट में कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: अजमेर के वैशाली नगर में डीपी में लगी भीषण आग, करीब 15 मिनट तक होते रहे डीपी में धमाके, मची अफरा-तफरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन पर 'रेल जन संवाद' अभियान शुरू; यात्रियों की समस्याओं और सुरक्षा पर दिया जा रहा है विशेष जोर |  Ajmer Breaking News: अजमेर: म्यूल हंटर अभियान में पुलिस की कार्रवाई, 14 लाख की साइबर ठगी में मुख्य आरोपी साबिर आलम गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर के चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि: डॉ. बुनकर ने रोबोटिक तकनीक द्वारा किया जटिल हायटस हर्निया का सफल ऑपरेशन | 

अजमेर न्यूज़: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रतिमाह मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली

Post Views 91

November 5, 2024

सब्सिडी से लगेंगे सौलर पैनल, आदर्श सौर ग्राम योजना लोहागल गांव में होगी लागू

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रतिमाह मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली
सब्सिडी से लगेंगे सौलर पैनल, आदर्श सौर ग्राम योजना लोहागल गांव में होगी लागू

             अजमेर, 5 नवंबर। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित हुई। लोहागल ग्राम आदर्श सौर ग्राम योजना के लिए मॉडल सौर गांव के रूप में विकसित होगा।
             अजमेर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियन्ता श्री दिनेश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। इसमें प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। साथ ही लोहागल ग्राम को इस योजना के अन्तर्गत मॉडल सौर ग्राम के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया। इससे लोहागल में सौर ऊर्जा को अपनाने के लिए बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीण समुदाय अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में आत्मनिर्भर बनेगा। इसमें प्रतिस्पर्धा उपरांत चयनित किए गए मॉडल सौर गांव लोहागल को एक करोड़ रूपए प्रदान किए जाएंगे। 
             उन्होंने बताया कि आदर्श सौर ग्राम योजना के अंतर्गत अजमेर जिले में लोहागल ग्राम का चयन आदर्श सौर ग्राम के लिए किया गया है। लोहागल ग्राम कार्यालय सहायक अभियंता (पवस), अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मदार के अन्तर्गत स्थित है। इसकी कुल आबादी लगभग 5200 है। वर्तमान में लोहागल ग्राम अजमेर में कुल 2015 विद्युत कनेक्शन है। इनका कुल विद्युत लोड 5015 किलोवाट है। इसमें से श्रेणीवार 1665 घरेलू विद्युत कनेक्शन 2227 किलोवाट, 311 अघरेलू विद्युत कनेक्शन 2578 एवं 8 पब्लिक स्ट्रीट लाईट कनेक्शन 21 किलोवाट, 7 कृषि श्रेणी कनेक्शन 35 किलोवाट तथा 24 लघु उद्योग श्रेणी विद्युत कनेक्शन 188 किलोवाट के स्थापित है। 
             उन्होंने बताया कि योजना में माध्यम से अधिकतम व्यक्तियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए ब्लॉक स्तर पर भी उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें समस्त विभाग शामिल होंगे। जमीनी स्तर पर कार्य करने से अजमेर जिले को बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाकर सरप्लस बनाने की दिशा में कार्य होगा। अजमेर का मौसम सौर ऊर्जा उत्पादन के अनुकूल है। इसलिए समस्त परिवारों को इस योजना का लाभ लेना चाहिए। कोई भी गांव अथवा शहर शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा वाला बन सकता है। 
             उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से अधिकतम व्यक्तियों को जागरूक कर लाभान्वित करने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। ये शिविर शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लगेंगे। शिड्यूल बनाकर शिविर विभिन्न स्थानों पर अगले सप्ताह से आरम्भ होंगे। इनमें राजस्व सहित समस्त विभाग अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। जागरूकता के लिए पुष्कर मेले में भी इसको प्रदर्शित किया जाएगा। 
             उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने देश में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और नागरिकों को आर्थिक राहत प्रदान करने के लिए पीएम सर्य घर मुफ्त बिजली योजना की घोषणा की। इस योजना के अन्तर्गत लोगों को अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे वे 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ उठा सकेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य हर घर को मुफ्त बिजली देकर राहत पहुंचाना है। छतों पर सौलर पैनल लगाने से बिजली बिल में कमी आएगी और लोग बची हुई बिजली बेचकर अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकेंगे। इससे न केवल आर्थिक सुधार होगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलेगा। सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। साथ ही रियायती बैंक ऋण भी दिया जाएगा। इससे आवेदक पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा।
             उन्होंने बताया कि केन्द्रीय और राज्य सरकारों दोनों द्वारा घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए अनुदान प्रदान किया जाता है। औसत मासिक बिजली खपत के अनुसार आवश्यक क्षमता के सौलर पैनल लगाए जा सकते है। एक किलोवाट पर 30 हजार, 2 किलोवाट पर 60 हजार, 3 किलोवाट तथा इससे अधिक पर अधिकतम 78 हजार की सब्सिडी देय होगी। आवेदक भारतीय नागरिक के लिए आय एवं नौकरी आदि की कोई बंधन नहीं है। आवेदन का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। आवेदक को ऑनलाईन आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी), मोबाईल नम्बर, राशन कार्ड, बैंक खाता विवरण, बिजली बिल एवं पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी।
             उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्राी सूर्य घर योजना के लिए ऑनलाईन आवेदन वेबसाईट पीएमसूर्याघर डॉट जीओवी डॉट इन https://www.pmsuryaghar.gov.in/  के होम पेज पर विकल्प अप्लाई फॉर रूफटॉप सौलर के माध्यम से होगा। इसमें राज्य और जिला चयन कर बिजली वितरण कम्पनी और कंज्यूमर अकाउंट नम्बर दर्ज करना होगा। इसके बाद खुलने वाले रजिस्ट्रेशन फार्म में मांगी गई जानकारियों को सही-सही भरकर समस्त आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट करने पर आवेदन ऑनलाईन हो जाएगा। 
             इस अवसर पर पार्षद श्री अजय वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर वन्दना खोरवाल, जिला परिषद की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपूर्वा परवाल, अग्रणी जिला प्रबन्धक श्री संजय कुमार सिंह, अतिरिक्त विकास अधिकारी श्री पुरुषोत्तम चौहान, तकनीकी सहायक श्री वी.डी. जांगिड़ उपस्थित रहे। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved