For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 174636611
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में मंत्री का जानकार बताकर एक व्यक्ति पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली |  Ajmer Breaking News: वन्दे मायलेजर कंपनी के एमडी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कंपनी की छवि खराब करने और अवैध वसूली का बनाया गया दबाव,करेंगे क़ानूनी कार्यवाही  |  Ajmer Breaking News: देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए आज से 'टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 की शुरुआत हो गई | 

अजमेर न्यूज़: कौन है अजमेर का वाजिद खान, सोशल मीडिया पर साम्प्रदायिक टिप्पणी करने के बाद गिरफ्तार

Post Views 191

October 11, 2024

गगवाना थाना पुलिस ने 24 वर्षीय वाजिद खान पुत्र सिराज मोहम्मद खान को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वाजिद का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है,

राजस्थान के अजमेर जिले में सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने वाजिद खान नामक युवक को गिरफ्तार किया है। वाजिद खान, जो अजमेर के गगवाना गांव का निवासी है, पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप है, जिससे समाज में तनाव फैलने की संभावना थी।

अजमेर पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत सभी थाना अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि सोशल मीडिया पर इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। इसी क्रम में गगवाना थाना पुलिस ने 24 वर्षीय वाजिद खान पुत्र सिराज मोहम्मद खान को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वाजिद का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जिसमें मौजूद डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है ताकि अन्य संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

वाजिद को न्यायालय में पेश किया जाएगा, और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि समाज में शांति बनाए रखने के लिए इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved