For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169370213
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   |  Ajmer Breaking News: कैंसर वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक, मरीजों और डॉक्टरों को बना रहे हैं निशाना.   |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। | 

अजमेर न्यूज़: बिना फायर एनओसी के अव्यन्ना एविएशन अकादमी का का शुभारंभ समारोह 4 अगस्त को , मुख्यमंत्री शर्मा के मुख्य अतिथि को लेकर कई सवाल !

Post Views 301

August 4, 2024

सूत्रों का कहना है कि अव्यन्ना एविएशन अकादमी में महंगे दामों पर प्रवेश दिया जाता है।  संस्थान ने दो एयरक्राफ्ट भी ले रखे हैं। इनका संचालन भी बिना एनओसी की हो रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 4 अगस्त रविवार को किशनगढ़ में स्थित अव्यन्ना एविएशन अकादमी के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने जा रहे हैं। लेकिन अव्यन्ना एविएशन अकादमी को अभी तक फायर किशनगढ़ नगर परिषद से एनओसी नहीं मिली है इन सब के बावजूद भी मुख्यमंत्री शर्मा इसका शुभारंभ करने क्यों जा रहे हैं, यह चर्चा का विषय बना हुआ है !

अव्यन्ना एविएशन अकादमी के निदेशक शार्दुल सेठ भारद्वाज के निमंत्रण पर मुख्यमंत्री शर्मा शुभारंभ करने जा रहे हैं। अब सवाल यह उठता है मुख्यमंत्री शर्मा का अव्यन्ना एविएशन अकादमी के शुभारंभ का कार्यक्रम किसके कहने पर बना है और जिला प्रशासन ने उन्हें इस बात से अवगत क्यों नहीं कराया कि जिस संस्थान का वह शुभारंभ कर रहे हैं उसके पास फायर एनओसी नहीं है। संस्थान को किशनगढ़ नगर परिषद में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने का नोटिस भी दे रखा है। इस संस्थान द्वारा बिना फायर एनओसी के अपने विद्यार्थियों को विमान उड़ाने की अनुमति कर रखी है। किशनगढ़ नगर परिषद की आयुक्त कहना है कि संस्थान ने एनओसी के लिए आवेदन किया है लेकिन अभी तक नगर परिषद टीम ने निरीक्षण नहीं किया है ऐसे में उन्हें एनओसी जारी नहीं की जा सकती है। 

सूत्रों का कहना है कि अव्यन्ना एविएशन अकादमी में महंगे दामों पर प्रवेश दिया जाता है।  संस्थान ने दो एयरक्राफ्ट भी ले रखे हैं। इनका संचालन भी बिना एनओसी की हो रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved