For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167178147
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाचियावास में तीन बड़े खेल आयोजनों का संगम: साथ खेलें, यूनिफाइड स्पोर्ट्स एवं फ्लोरबॉल स्टेट लेवल सिलेक्शन ट्रायल |  Ajmer Breaking News: राजस्थान सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी, आर-केट सेन्टर अजमेर द्वारा आर्यन कॉलेज अजमेर में उच्च तकनीकी शिक्षा के विभिन्न कोर्स की जानकारी प्रदान की गई। |  Ajmer Breaking News: युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम के बाद  विजयी टीम मैक्स के संघर्ष के वफादार साथी हेमंत गुर्जर अध्यक्ष व जय वाल्मीकि उपाध्यक्ष का मधुसूदन मैक्स पाराशर के कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत, |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना क्षेत्र स्थित गुलाब बाड़ी विकास विहार कॉलोनी में कार का साइड ग्लास तोड़ने को लेकर विवाद, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पंचायत चुनावों के संबंध में भाजपा कार्यालय में  प्रेस वार्ता, प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने ​मतदाताओं का जताया आभार, |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद पहली बार बड़ी संख्या में एकजुट होकर पहुंचे नगर निगम |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन से चोरी का लैपटॉप बरामद, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: नरवर में धामण (रेट स्नेक) का सफल रेस्क्यू, टीम ने किसानों से की वन्यजीव बचाने की अपील |  Ajmer Breaking News: शादी के 5 दिन बाद ही कैश व सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, कृष्ण गंज थाना पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना को समर्पित भव्य कार्यक्रम नृत्य वेदम् का आयोजन राजीव गांधी सभागार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिसर में किया गया। | 

अजमेर न्यूज़: शल्य चिकित्सकों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर अनेक रक्तदान शिविर आयोजित, अजमेर में भी वरिष्ठ चिकित्सकों ने किया रक्तदान

Post Views 201

June 15, 2024

सोसिएशन आफ सर्जन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में शनिवार को राष्ट्रीय स्तर पर सभी 23 प्रांतों में तथा अनेक नगरों में रक्तदान शिविरों का आयोजन हुआ।  

शल्य चिकित्सकों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर अनेक रक्तदान शिविर आयोजित, अजमेर में भी वरिष्ठ चिकित्सकों ने किया रक्तदान

शल्य चिकित्सकों की राष्ट्रीय संस्था असोसिएशन आफ सर्जन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में शनिवार को राष्ट्रीय स्तर पर सभी 23 प्रांतों में तथा अनेक नगरों में रक्तदान शिविरों का आयोजन हुआ।  
जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के सर्जरी विभाग द्वारा भी इसके तहत रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ ।
समारोह का उद्घाटन संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा जी ने किया, उन्होंने शल्य चिकित्सकों की इस अनूठी पहल का स्वागत किया एवं आशा व्यक्ति की शल्य चिकित्सक अपने सेवा कार्यों में नवाचार करेंगे जिससे पीडित लोगों को राहत प्राप्त हो सके ।
प्रधानाचार्य डॉ वीर बहादुर सिंह ने शल्य विभाग की इस पहल को प्रेरणादायक बताया एवं अन्य विभागों को भी इस प्रकार के सेवा कार्यों को करने के लिए आग्रह किया।
इस के पूर्व अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ श्याम भूतड़ा ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि प्राय सभी चिकित्सक कभी ना कभी किसी रूप में रक्तदान करते हैं पर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के इतिहास में पहली बार है कि किसी एक विभाग के सभी चिकित्सकों ने मिलकर यह दायित्व लिया और सामूहिक रूप से रक्तदान करने का संकल्प लिया।
अधीक्षक डॉ अरविंद खरे ने भी संबोधित करते हुए कहा  कि मेडिकल कॉलेज टीचर एसोसिएशन के द्वारा ऐसे और आयोजन किए जाएंगे।
समारोह में अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ श्याम भूतड़ा, अधीक्षक डॉ अरविंद खरे, विभागाध्यक्ष सर्जरी डॉ शिवकुमार बुनकर, विभागाध्यक्ष कैंसर विभाग डॉ नरेंद्र शाह , डॉ अनिल शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सकों, रेजीडेंट चिकित्सकों एमबीबीएस छात्रों एवं अन्य चिकित्सा कर्मियों ने रक्तदान किया। शिविर में कुल 70 युनिट रक्त एकत्रित हुआ।
अंत में डॉ शिव कुमार बुनकर ने सभी आगंतुकों का एवं रक्तदान करने वालों का आभार व्यक्त किया। साथ ही ब्लड बैंक के आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ जीसी मीणा एवं उनकी टीम द्वारा शिविर के लिए किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved