For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 166677685
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने लवकुश उद्यान से आनासागर पुलिस चौकी तक सड़क कार्य का किया शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 12 अक्टूबर को विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी आयाम का शौर्य शक्ति संचलन |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गेगल थाना अंतर्गत गुढ़ा गांव में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: ​राजनीतिक पार्टी के खाते का इस्तेमाल कर लाखों की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार!   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में शेयर ट्रांसफर के नाम पर साइबर ठगी, 300 शेयर बेचकर ₹2.73 लाख की रकम हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: सुभाष उद्यान के जीर्णोद्धार और सफाई व्यवस्था को लेकर महापौर ने किया निरीक्षण, पार्क में खाद्य पदार्थ ले जाने पर लगाई रोक,   |  Ajmer Breaking News: अजमेर: रेलवे कर्मचारी अपहरण-फिरौती मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से की बात: बोले- पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा; पायलट ने कहा- संकट में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री का पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों से संवाद, गांव के व्यक्ति की उम्मीद का पहला केन्द्र होता है सरपंच, वन स्टेट-वन इलेक्शन का संकल्प हो रहा पूरा |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल में गांधी जयंती एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित | 

अजमेर न्यूज़: अजयमेरु लेडीज़ सोशल सोसाइटी द्वारा रेल्वे स्टेशन पर 26 और 27 मई को की गई "शुद्ध जल सेवा"

Post Views 91

May 27, 2024

सोसाइटी की अध्यक्ष दिशा प्रकाश किशनानी ने बताया कि इस जल सेवा को 3 टीमों में बराबर बांटा गया , जिनकी देखरेख में सभी कार्यकर्ताओ ने अपनी सेवायें दी।

अजयमेरु लेडीज़ सोशल सोसाइटी द्वारा रेल्वे स्टेशन पर 26 और 27 मई को की गई "शुद्ध जल सेवा"

अजमेर। अजयमेरु लेडीज सोशल सोसाइटी द्वारा रेल्वे प्रशासन की अनुमति से अजमेर रेल्वे स्टेशन पर 26 से 27 मई 2024 को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक तपती दोपहरी में प्लेटफार्म-1 पर प्रत्येक ट्रेन के जनरल व स्लीपर क्लास के डिब्बों में कैम्पर से ठंडे शुद्ध जल की सेवा की गई। सेवा अजयमेरू लेडीज सोशल सोसाइटी के ही सदस्यों रश्मी गर्ग,रानी गोयल,सतनाम कौर एवम तृप्ति शर्मा द्वारा की गई।
 ऋतु जैन ने बताया कि अभी जिस प्रकार की भीषण गर्मी पड़ रही है, इसमें यात्रियों को सबसे ज्यादा जल की होती है।  
सवलीन कौर ने बताया कि छुट्टीयों की वजह से ट्रेन में यात्री भार का ज्यादा होना, ट्रेन के ठहराव का समय कम होना, ट्रेन के डिब्बा दूर होने की वजह से वह पानी लेने के लिए नीचे नहीं उतर सकता है, पानी भरने की वजह से उसकी ट्रेन छूट सकती है। उसी को मध्यनजर रखते हुए कैम्पर से शुद्ध जल सेवा की गई।
ऋतु मोतीरामानी ने बताया कि इस पुनीत कार्य में प्रत्येक दिन 100 कैम्परों की व्यवस्था की गई है, रेल्वे स्टेशन पर कैम्पर द्वारा होने वाली शुद्ध व शीतल जल सेवा का प्रयास वर्ष 2013 से किया जा रहा है। 
 प्रमिला मिश्रा  ने बताया कि सोसाइटी के दिशा प्रकाश,कुसुम आर्य,प्रमिला मिश्रा,रानी गोयल,ममता शुक्ला,सावलीन कौर,ऋतु जैन,कुलविंदर कौर,रीना जैन,श्रीतमा जैन,मुस्कान शर्मा, निधि जैन,नीरू जैन
तृप्ति शर्मा,आदि सदस्य उपस्थित थे।सभी के सेवा का जज्बा देखने लायक थे। सोसाइटी की अध्यक्ष दिशा प्रकाश किशनानी ने बताया कि इस जल सेवा को 3 टीमों में बराबर बांटा गया , जिनकी देखरेख में सभी कार्यकर्ताओ ने अपनी सेवायें दी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved