For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 96385419
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: वार्ड 62 की इंद्रा कॉलोनी में पानी की समस्या से क्षेत्रवासी परेशान,  |  Ajmer Breaking News: नगर निगम आयुक्त की ओर से एनजीटी में पेश हलफनामे में पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत की छवि बिगड़ने का आरोप |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत जवाहर की नाडी इलाके में बाड़े में पड़ी झाड़ियां में लगी आग, आग से मचा हड़कंप |  Ajmer Breaking News: तारागढ़ दरगाह पर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार तलवार, लाठी डंडे, पत्थर और कांच की बोतलों से किया हमला |  Ajmer Breaking News: महिला के साथ करोडो रूपयों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफतार, |  Ajmer Breaking News: श्रीनगर थाना क्षेत्र में स्थित टायर रिट्रेडिंग फैक्ट्री में लगी आग, आग से हुआ लाखों का नुकसान, |  Ajmer Breaking News: महिलाओं के पर्स व मोबाईल फोन छीनकर ले जानी वाली गैंग के दो आरोपी आदर्शनगर पुलिस के हत्थे चढे, जिनसे चोरी किये गये पांच मोबाईल फोन बरामद  |  Ajmer Breaking News: शातिर दो पहिया वाहन चोर एवं खरीददार चोरी किये दो पहिया वाहनों सहित आदर्शनगर पुलिस के हत्थे चढ़े, जो अपनी अय्याशी एवं शौक पुरा करने के लिये करते थे चोरी |  Ajmer Breaking News: भीषण गर्मी में आग लगने की घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए सदर बाजार मुंदडी मोहल्ला व्यापारिक संघ की पहल, डेढ़ सौ व्यापारियों को बांटे गए फायर एक्सटिंग्विशर |  Ajmer Breaking News: जिले के राजस्व अधिकारियों की जिला कलक्टर डाॅ. भारती दीक्षित ने गुरूवार को वीसी के माध्यम से बैठक ली गई।  | 

अजमेर न्यूज़: लोकसभा आम चुनाव-2024, जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया

Post Views 51

April 26, 2024

1986 मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। जिसमें सभी ने अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

लोकसभा आम चुनाव-2024, जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया
            अजमेर, 26 अप्रेल। लोकसभा आम चुनाव-2024 तहत अजमेर जिले के सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न हो गया। संसदीय क्षेत्रा में कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। 
             जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. भारती दीक्षित ने शान्तिर्पूवक मतदान सम्पन्न होने के लिए जिले के सभी मतदाताओं, नागरिकों, मतदान दलों, चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों एवं राजनैतिक दलों सहित सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। 
             जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा क्षेत्रा में मतदाताओं की जागरूकता से हुए अच्छे मतदान के लिए भी सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। 
मतदान झलकियां
            क्षेत्रा के 1986 मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। जिसमें महिलाओं, पुरूषांे, बुजुर्गों, नव मतदाताओं, नव विवाहित मतदाताओं के साथ-साथ दिव्यांगो ने अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्रा को सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
                अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्रा के सोफिया स्कूल के मतदान केन्द्र पर निकिता टुनवाल एवं अक्षय  ने प्रथम बार मतदान कर प्रमाण पत्रा ग्रहण किया। प्रथम बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने पर सेल्फी पाॅइन्ट पर सेल्फी लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं 84 वर्षीय विमला माथुर ने अपने  पुत्रा व पौत्रा  के साथ जाकर मतदान किया।
              विशेष महिला मतदान बूथ के भाग संख्या 183 के मतदान केन्द्र पर  95 वर्षीय मीरा देवी, 85 वर्षीय दृष्टि बाधित श्यानी देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इसी प्रकार 85 वर्षीय दिव्यांग कमला बाई ने व्हील चेयर की सहायता से मतदान किया। यह सभी मतदाता प्रशासन द्वारा व्हील चेयर, पेयजल, छाया, वाॅलियन्टर्स आदि सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर खुश नजर आए। रघुकुल आईटीआई मतदान केंद्र पर मतदाता अंकित ने प्रथम बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर युवाओं से इस लोकतंत्रा के पर्व को सफल बनाने की अपील की। 
              नव मतदाताओं को मिले प्रमाण पत्रा-जिले भर में सभी मतदान केन्द्रों पर पहली बार मतदान करने पहूंचे मतदाताओं का चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना में मतदान अधिकारियों ने स्वागत किया।  मतदान के पश्चात प्रमाण पत्रा जारी कर उत्साहवर्धन किया। नव मतदाताओं में भी लोकतंत्रा में पहली बार भागीदारी का जूनुन देखा गया। निर्वाचन आयोग का प्रमाण पत्रा पाकर नव मतदाताओं ने खुशी का इजहार किया।
             दिव्यांगो ने निभाया लोकतंत्रा में अपना फर्ज- लाख परेशानियों के बीच विभिन्न बूथों पर दिव्यांग मतदाता अपनी परेशानियों को पीछे छोड़ लोकतंत्रा के महापर्व में सहभागिता निभाते नजर आए। दिव्यांग मतदाता अपने बच्चों के साथ पहुंचे व वोट डालकर लोकतंत्रा के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
             वोलेन्टियर्स का कार्य रहा सराहनीय- जिले भर के विभिन्न मतदान बूथों पर दिव्यांगों एवं वृद्धजनांे को सुगमता पूर्वक मतदान करवाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा की गई व्यवस्थाओं के तहत बूथों पर मौजूद स्काउट गाइड, वोलेन्टियर्स ने पूर्ण तन्मयता के साथ सराहनीय कार्य करते हुए वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं को व्हील चेयर पर ले जाकर मतदान प्रक्रिया में सहयोग किया।


© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved