For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169541848
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को |  Ajmer Breaking News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अजमेर पहुंचे कुछ देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद, श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए हुए रवाना |  Ajmer Breaking News: दशहरा उत्सव - रावण पुतला निर्माण की तैयारियां जोर-शोर पर |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   | 

अजमेर न्यूज़: शातिर दो पहिया वाहन चोर एवं खरीददार चोरी किये दो पहिया वाहनों सहित आदर्शनगर पुलिस के हत्थे चढ़े, जो अपनी अय्याशी एवं शौक पुरा करने के लिये करते थे चोरी

Post Views 21

May 17, 2024

आरोपी प्रकाश काठात और लोकेश द्वारा अजमेर शहर में करीबन 10-12 दो पहिया वाहन चोरी की वारदात करना कबूल किया है।

शातिर दो पहिया वाहन चोर एवं खरीददार चोरी किये दो पहिया वाहनों सहित आदर्शनगर पुलिस के हत्थे चढ़े, जो अपनी अय्याशी एवं शौक पुरा करने के लिये करते थे चोरी


 पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई के निर्देशन में अजमेर शहर में लगातार हो रही दो पहिया वाहनों की चोरी व नकबजनी की वारदातों की रोकथाम व अपराधियो की धरपकड हेतु विशेष निर्देश प्रदान कर विशेष अभियान चलाया गया। जिसके क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गसिंह राजपुरोहित व वृताधिकारी वृत दक्षिण ओमप्रकाश के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी थाना आदर्शनगर  दिनेश कुमावत के नैतृत्व में विशेष टीम का गठन किया जाकर बदमाशान की गिरफतारी हेतु निर्देशित किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 02.05.2024 को परिवादी बन्दन सिंह पुत्र प्रताप सिंह जाति राजपुत उम्र 43 साल निवासी गली न. 4 विज्ञान नगर आदर्शनगर, अजमेर ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरी शालीमार कॉलोनी मित्तल प्रोविजन स्टोर के सामने चाय व फोटोस्टेट की दुकान है. रोजाना की तरह दिनांक 30.04.2024 को मैने अपनी एच.एफ. डिलक्स मोटर साईकिल संख्या आर.जे.-01-सी. एस-0957 को सांयकाल 05.00 पीएम पर वहीं खडी की थी। कुछ समय बाद जब मैने अपनी मोटर साईकिल देखी तो वह नहीं दिखी, जिस पर मेने आसपास काफी तलाश की एवं दुकानदारों से भी पुछा परन्तु मेरी मोटर साईकिल का कहीं कोई पता नहीं चल सका, कोई अज्ञात चोर मेरी मोटर साईकिल चोरी करके ले गया है। आदि मजमून रिपोर्ट पर मुकदमा नम्बर 112/2024 अपराध धारा 379 आईपीसी में दर्ज कर माल मुल्जिमान की तलाश प्रारम्भ की गई। 
कार्यवाही विवरणः- गठित टीम द्वारा उपरोक्त तरीका वारदात के आधार पर पूर्व में चालानशुदा मुल्जिमानों का डाटाबेस तैयार कर सभी से पुछताछ की गई एवं घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जाकर घटना स्थल के आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरा एवं अभय कमाण्ड सेन्टर पर लगे सीसीटीवी कैमरा चैक करते हुए अजमेर से ब्यावर तक लगभग 450 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा का बारीकी से निरीक्षण कर आरोपियों के आने व जाने के रास्ते के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। जिस आधार पर तथा मुखबीर मामुर कर उन स्थानों पर आसूचनाओं/ तकनीकी सूचनाओं का संकलन किया गया। घटना घटित होने से लेकर अभी तक गठित टीम के सदस्यों द्वारा घटना के सम्बंध में अजमेर, सराधना, मांगलियावास, खरवा, पीपलाज, ब्यावर व आस-पास कथित मुल्जिमानों के सम्बंध में पुछताछ की जाकर जानकारी संकलित की गई। उक्त सभी तकनीकी साध्य, सीडीआर विश्लेषण, मुखबीर सुचना, सीसीटीवी कैमरा फुटेज के आधार पर बदमाशान की पहचान की जाकर कार्यवाही करते हुएँ संदिग्ध व्यक्ति 1. प्रकाश काठात उर्फ सलीम पुत्र छीतर काठात जाति मेहरात उम्र 20 साल निवासी विजयनगर रोड सेंदरिया चौराहा पुलिस थाना सांकेतनगर, ब्यावर एवं 2. लोकेश पुत्र मुकेश सैन जाति नाई उम्र 21 साल निवासी जालिया हाल किरायेदार श्यामजी नाई का मकान पुराना शमशान रोड भेरुजी मंदिर के पास फतेहपुरिया पुलिस थाना ब्यावर सिटी, ब्यावर को डिटेन किया जाकर पुछताछ की गई तो आरोपीगण द्वारा अजमेर शहर में करीबन 10-12 दो पहिया वाहन चोरी करना कबूल किया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved