For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170343825
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: महिला के साथ करोडो रूपयों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफतार,

Post Views 231

May 18, 2024

आरोपी के कब्जे से लगभग 160 ग्राम सोने के आभुषण व सिक्के बरामद

महिला के साथ करोडो रूपयों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफतार,

आरोपी के कब्जे से लगभग 160 ग्राम सोने के आभुषण व सिक्के बरामद 

पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार के निर्देशन में क्लॉक टॉवर थाना अंतर्गत महिला के साथ हुई करोडो की ठगी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग सिंह राजपुरोहित व पुलिस उप अधीक्षक वृत दक्षिण ओमप्रकाश के सुपरविजन में थानाधिकारी दिनेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में टीम का गठन कर शातिर ठग को गिरफतार कर उसके कब्जे से महिला से हडप किया हुआ लगभग 160 ग्राम सोने के आभुषण बरामद करने में सफलता प्राप्त की।  13.05.2024 को परिवादीया पायल गुरनानी पुत्री श्री नानकराम जाति सिंधी उम्र 41 साल निवासी नवाब का बेडा पुलिस थाना क्लॉक टावर जिला अजमेर ने अपने भाई मनिष गुरनानी के साथ उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश कि की मेरी जान पहचान दुसरे लॉक डाउन के समय तारागढ निवासी सैयद मशीयत हुसैन के साथ हुई थी। आरोपी ने मेरे मोबाईल नम्बर ले लिए तथा मुझे रूपये निवेश करने के लिए उत्तप्रेरित किया जिस पर मेनें आरोपी के खातें में कुछ रूपयें डाले धीरे-धीरे आरोपी ने मेरे परिवार की जानकारिया प्राप्त कर ली व परिवारिक समष्याओ को दूर करने के लिए पुजा पाट व तन्त्र विधा के बारे में बताया व मन पसन्द लडके से शादी करवाने का आसवाशन दिया आरोपी प्रार्थीया को डरा धमकाकर पैसों की माँग करता रहा तथा बार-बार फोन करके परेशान करता था व प्रार्थीया से समय-समय पर लाखो रूपयें अपने खातें में डलवा लिए जब प्रार्थीया के पास रूपयें पैसे समाप्त हो गये तो आरोपी ने अपने परिवार का लॉकर से जैवरात निकालकर व मुथूर फाईनसेस में गिरवी रखने हेतु उत्तप्रेरित किया व डराया धमकाया जिस पर प्रार्थीया ने लॉकर से जेवरात निकालकर उस पर लॉन लेकर आरोपी के खातें मे लाखों रूपयें डलवायें तथा आरोपी ने पिडिता पायल गुरनानी की मोसी के लॉकर में रखें लाखों रूपयें के जेवरात को डरा धमकाकर ले लिया तथा किसी को बतानें पर जान से मारने की धमकिया दी आदि पर प्रकरण संख्या 85/2024 धारा 384, 406, 420, 508 भादस में दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया। दौराने अनुसंधान बयान परिवादीया गवाहन के लिए गये। पिडिता व आरोपी के खातों का स्टेटमेन्ट व मुथूट फाईनेस से रिकॉर्ड प्राप्त कर शामिल पत्रावली किया गया। आरोपी को डिटेन कर बाद पुछताछ के जूर्म प्रमाणित पाया जाने पर गिरफतार किया गया। आरोपी से गहनता से अनुसंधान किया गया व आरोपी के मोबाईल का साईबर एक्सप्रट से विश्लेषण करवाया गया आरोपी के कब्जे से परिवादिया पायल गुरनानी के 160 ग्राम वजनी जेवरात व सिक्के बरामद किये गये है। तथा परिवादीया केदिये गयें पेसो से खरीदी गई स्कुटी को प्रकरण हाजा का माल मशरूका होने से बरामद किया गया। आरोपी से अनुसंधान जारी है। मोबाईल पर सटटा खेलने की आदत व जल्दी करोडपति बनने की चाहत ने ठगी की वारदात को दिया अन्जाम - पुछताछ पर आरोपी ने बताया कि उसकी प्रारम्भीक शिक्षा सेन्ट स्टीफिन स्कुल से हुई हैं तथा आरोपी के माता-पिता सरकारी विभाग से सैवानिवृत हैं आरोपी ने एम कॉम तक शिक्षा प्राप्त कर रखी हैं तथा पढाई के बाद खादिम का काम करनें लग गया व आरोपी को मोबाईल पर ऑन लाईन गेमिंग खेलने का शोक लग गया तथा तेज 888 वीन्जो खेलोयार, क्रिकेट आदि एप्प पर गेम खेलने लग गया जिससे आरोपी पर लाखो रूपयों का कर्जा हो गया तब आरोपी से सन 2020-21 में परिवादीया से सम्पर्क हो गया तथा आरोपी पिडिता को परिवार में अनिष्ठी होने का डर दिखाकर व डरा धमकाकर पैसें अपने खातें में डलवाता रहा ऑन लाईन गेमिंग में लगभग 2.5 करोड रूपयें सटटे पर लगा दियें जिस पर आरोपी को करोडो में नुकसान हुआ आरोपी ने अपनें मिलने वालो से लाखों रूपयो कर्जा कर लिया व अपनें वाहन व परिवार के जेवरात आदि विभिन्न जगहो पर गिरवी रख दियें


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved