For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167276368
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाचियावास में तीन बड़े खेल आयोजनों का संगम: साथ खेलें, यूनिफाइड स्पोर्ट्स एवं फ्लोरबॉल स्टेट लेवल सिलेक्शन ट्रायल |  Ajmer Breaking News: राजस्थान सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी, आर-केट सेन्टर अजमेर द्वारा आर्यन कॉलेज अजमेर में उच्च तकनीकी शिक्षा के विभिन्न कोर्स की जानकारी प्रदान की गई। |  Ajmer Breaking News: युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम के बाद  विजयी टीम मैक्स के संघर्ष के वफादार साथी हेमंत गुर्जर अध्यक्ष व जय वाल्मीकि उपाध्यक्ष का मधुसूदन मैक्स पाराशर के कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत, |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना क्षेत्र स्थित गुलाब बाड़ी विकास विहार कॉलोनी में कार का साइड ग्लास तोड़ने को लेकर विवाद, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पंचायत चुनावों के संबंध में भाजपा कार्यालय में  प्रेस वार्ता, प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने ​मतदाताओं का जताया आभार, |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद पहली बार बड़ी संख्या में एकजुट होकर पहुंचे नगर निगम |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन से चोरी का लैपटॉप बरामद, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: नरवर में धामण (रेट स्नेक) का सफल रेस्क्यू, टीम ने किसानों से की वन्यजीव बचाने की अपील |  Ajmer Breaking News: शादी के 5 दिन बाद ही कैश व सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, कृष्ण गंज थाना पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना को समर्पित भव्य कार्यक्रम नृत्य वेदम् का आयोजन राजीव गांधी सभागार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिसर में किया गया। | 

अजमेर न्यूज़: महिलाओं के पर्स व मोबाईल फोन छीनकर ले जानी वाली गैंग के दो आरोपी आदर्शनगर पुलिस के हत्थे चढे, जिनसे चोरी किये गये पांच मोबाईल फोन बरामद 

Post Views 241

May 17, 2024

राधेश्याम नायक उर्फ राधे और अनिकेत वैष्णव आरोपीगण द्वारा अजमेर शहर में करीबन 5-7 महिलाओं के पर्स/ बैग छीनकर ले जाने की वारदात करना करना कबूल किया है।

महिलाओं के पर्स व मोबाईल फोन छीनकर ले जानी वाली गैंग के दो आरोपी आदर्शनगर पुलिस के हत्थे चढे, जिनसे चोरी किये गये पांच मोबाईल फोन बरामद 


पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई  के निर्देशन में अजमेर शहर में महिलाओं के बैग छीनकर ले जाने की लगातार हो रही वारदातों की रोकथाम व अपराधियो की धरपकड हेतु विशेष निर्देश प्रदान कर विशेष अभियान चलाया गया। जिसके क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  दुर्गसिंह राजपुरोहित व वृताधिकारी वृत्त दक्षिण ओमप्रकाश के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी थाना आदर्शनगर दिनेश कुमावत के नैतृत्व में विशेष टीम का गठन किया जाकर बदमाशान की गिरफतारी हेतु निर्देशित किया गया।  दिनांक 15.05.2024 को परिवादीया सुश्री दिक्षीता शर्मा पुत्री श्रीमती दीपा शर्मा जाति ब्राहम्ण उम्र 26 साल निवासी प्लाट नं. 11 बाडिया विज्ञान नगर, अजमेर ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनाक 10.05.2024 शुकवार को मैं डीएवी शताब्दी स्कुल के सामने वाली गली में लगभग समय 3.30-3.40 के मध्य जब मैं स्कुल से पैदल अपने घर जा रही थी, उसी समय पीछे से अचानक मोटर साईकिल पर दो लडके जिन्होंने अपना चेहरा पुरी तरह से ढका था, मेरे पास पीछे से आकर सीधे कंधे पर लटके हुए स्कुल पर्स/ बैग को छीना झपटी करके बल पूर्वक ले भागे। इन सब में मेरे हाथ में कोहनी पर भी गिरने से चोट लगी एवं उक्त बैग में मेरा वन प्लस मोबाईल फोन, वॉच, पैन ड्राईव, बोटल व कुछ नकद पैसे थे। जिसे वह छीनकर लेके चले गये। आदि मजमून रिपोर्ट पर मुकदमा नम्बर 124/2024 अपराध धारा 394 आईपीसी में दर्ज कर माल मुल्जिमान की तलाश प्रारम्भ की गई। गठित टीम द्वारा उपरोक्त तरीका वारदात के आधार पर पूर्व में चालानशुदा मुल्जिमानों का डाटाबेस तैयार कर सभी से पुछताछ की गई एवं घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जाकर घटना स्थल के आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरा एवं अभय कमाण्ड सेन्टर पर लगे सीसीटीवी कैमरा चैक करते हुए मुल्जिमानों के हुलिया का डाटाबैस तैयार किया गया एवं अजमेर से रामगंज जाने वाले मार्ग में आने वाले सभी सीसीटीवी कैमरा को चैक किया जाकर उनके आने जाने वाले रास्तो का रूटमैप भी तैयार किया गया। मोबाईल फोन की सीडीआर प्राप्त की जाकर उनका विश्लेषण किया गया तथा मुखबीर मामुर कर उन स्थानों पर आसूचनाओं/ तकनीकी सूचनाओं का संकलन किया गया। उक्त सभी तकनीकी साक्ष्य, सीडीआर विश्लेषण, मुखबीर सुचना, सीसीटीवी कैमरा फुटेज के आधार पर बदमाशान की पहचान की जाकर कार्यवाही करते हुऐं संदिग्ध व्यक्ति 1. राधेश्याम नायक उर्फ राधे पुत्र स्व. श्री मिठुराम उम्र 22 साल निवासी ग्राम बिदियाद पुलिस थाना परबतसर, जिला कुचामन-डीडवाना हाल निवास बालाजी के मंदिर के पास कंचन नगर दौराई पुलिस थाना रामगंज, अजमेर हाल किरायेदार सुरज रावत का मकान फतेहपुरिया पुलिस थाना ब्यावर सिटी, ब्यावर एवं 2. अनिकेत वैष्णव पुत्र श्री भैरूलाल वैष्णव उम्र 23 साल निवासी बिरदासिंह की चक्की के पास भैरूबाबा मंदिर भवानी कॉलोनी फतेहपुरिया दोयम पुलिस थाना ब्यावर सिटी, ब्यावर को डिटेन किया जाकर पुछताछ की गई तो आरोपीगण द्वारा अजमेर शहर में करीबन 5-7 महिलाओं के पर्स/ बैग छीनकर ले जाने की वारदात करना करना कबूल किया है। उक्त आरोपीगण के कब्जे से प्रकरण में लूटे गए पर्स और 4 मोबाईल फोन बरामद किए गए हैं,अग्रिम अनुसंधान जारी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved