For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167169320
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाचियावास में तीन बड़े खेल आयोजनों का संगम: साथ खेलें, यूनिफाइड स्पोर्ट्स एवं फ्लोरबॉल स्टेट लेवल सिलेक्शन ट्रायल |  Ajmer Breaking News: राजस्थान सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी, आर-केट सेन्टर अजमेर द्वारा आर्यन कॉलेज अजमेर में उच्च तकनीकी शिक्षा के विभिन्न कोर्स की जानकारी प्रदान की गई। |  Ajmer Breaking News: युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम के बाद  विजयी टीम मैक्स के संघर्ष के वफादार साथी हेमंत गुर्जर अध्यक्ष व जय वाल्मीकि उपाध्यक्ष का मधुसूदन मैक्स पाराशर के कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत, |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना क्षेत्र स्थित गुलाब बाड़ी विकास विहार कॉलोनी में कार का साइड ग्लास तोड़ने को लेकर विवाद, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पंचायत चुनावों के संबंध में भाजपा कार्यालय में  प्रेस वार्ता, प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने ​मतदाताओं का जताया आभार, |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद पहली बार बड़ी संख्या में एकजुट होकर पहुंचे नगर निगम |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन से चोरी का लैपटॉप बरामद, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: नरवर में धामण (रेट स्नेक) का सफल रेस्क्यू, टीम ने किसानों से की वन्यजीव बचाने की अपील |  Ajmer Breaking News: शादी के 5 दिन बाद ही कैश व सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, कृष्ण गंज थाना पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना को समर्पित भव्य कार्यक्रम नृत्य वेदम् का आयोजन राजीव गांधी सभागार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिसर में किया गया। | 

अजमेर न्यूज़: तारागढ़ दरगाह पर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार तलवार, लाठी डंडे, पत्थर और कांच की बोतलों से किया हमला

Post Views 531

May 18, 2024

हमले में 10 से ज्यादा लोग घायल सभी को लाया गया जेएलएन अस्पताल, दरगाह थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों का मेडिकल कराकर हमलावरों की तलाश जारी 

तारागढ़ दरगाह पर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार तलवार, लाठी डंडे, पत्थर और कांच की बोतलों से किया हमला

हमले में 10 से ज्यादा लोग घायल सभी को लाया गया जेएलएन अस्पताल, दरगाह थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों का मेडिकल कराकर हमलावरों की तलाश जारी 

शनिवार देर शाम तारागढ़ दरगाह पर देग को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच चल रहा पुराना विवाद फिर से उखड़ गया और दो पक्षों के बीच झगड़ा इतना बढ़ा की दोनों पक्ष के लोग लहुलुहान हो गए ।
जिन्हें अजमेर के जेएलएन अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। वहीं दरगाह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई दरगाह थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि डेग को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। चुनाव के बाद यह विवाद बढ़ा और आज झगड़े का रूप ले लिया। इसमें लगभग 8 से 10 लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज और मेडिकल जेएलएन हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। आरोपियों की तलाश जारी है।
 वहीं एक पक्ष के सैयद इफ्तिखार एहसान ने बताया कि उनका भाई मेहमान को लेकर दरगाह में जा रहा था तभी देग पर बैठे मुदस्सर हुसैन ने उस पर छींटाकशी की और उसे अपशब्द कहे। जिसके बाद उसने घर आकर बताया तो सभी लोग एकत्रित हुए और उसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से भी लगभग 25-30 लोग जमा हो गए जिनके हाथों में धारदार तलवार, लाठीडंडे पत्थर और कांच की बोतल थी जिससे उन्होंने एक राय होकर हम सब पर हमला कर दिया। हमले में 8 से 10 लोग घायल हुए हैं सभी लोगों को लेकर जेएलएन अस्पताल पहुंचे हैं। उनकी ओर से दरगाह थाना पुलिस को शिकायत दे दी गई है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved