Post Views 1431
December 7, 2023
खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों ने किया वृक्षारोपण,
केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 अजमेर में आज दिनांक 07.12.2023 को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री संजय यादव पुलिस उप महानिरीक्षिक, केन्द्रीय पुलिस बल (जी सी 1) के द्वारा मार्च पास्ट की सलामी ली तथा 101 गुब्बारे आसमान में उड़ाकर इस कार्यक्रम का औपचारिक उदघाटन किया। सत्र 2023-24 में केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 अजमेर के 195 खिलाड़ियों ने संभाग स्तर पर राजस्थान के विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों में आयोजित विभिन्न खेलो में भाग लिया। सभाग स्तर पर आयोजित विभिन्न खेलो मे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इस विद्यालय के 60 खिलाड़ी केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रीतियोगिताओ के लिए चयनित हुये। उनमे से 23 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त हुये तथा 13 खिलाडियों का SGFI (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) के लिए चयन हुआ है। इस विद्यालय के 1985 मे खुलने के बाद यह पहला अवसर है जिसमे 195 विद्यार्थीयों को संभाग स्तर पर, 60 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर तथा 13 विद्यार्थियों को SGFI (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) मे खेलने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस विद्यालय के इतिहास में खेल के क्षेत्र मे यह सर्वोत्कृष्ट उपलब्धि है। डॉ. आर के मीना, प्राचार्य ने बताया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि मे इस विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री मनोज कुमार बैरवा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। खेल दिवस के अवसर पर विद्यार्थीयों मे रस्सा कस्सी प्रतियोगिता, जलेबी प्रतियोगिता, दौड़ प्रतियोगिता, क्रिकेट प्रतियोगिता, सहित अध्यापको तथा विद्यार्थीयों के मध्य भी विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। जिसमे अशोक सदन ने प्रथम स्थान, टैगोर सदन तथा रमन सदन ने क्रमश द्वितीय एंव तृतीय स्थान प्राप्त किया। खेल दिवस के अवसर पर SGFI (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) वे के लिए चयनित खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि श्री संजय यादव पुलिस उप महानिरीक्षिक, केन्द्रीय पुलिस बल (जी सी 1) के साथ विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया । विद्यालय के पर्यावरण प्रभारी श्री विशाल टाक ने बताया की पिछले तीन वर्षों मे विद्यालय परिसर मे 700 नए पेड़ लगाए गये है, उन्होने बताया की 3 वर्ष पूर्व विद्यालय परिसर में मात्र 200 पेड़ थे जो वर्तमान बढ कर लगभग 900 पेड़ हो चुके है। श्री विशाल टाक ने ये भी बताया की पिछले तीन वर्षों मे डॉ. आर के मीना, प्राचार्य के सानिध्य में इस विद्यालय परिसर के बाहर अजमेर शहर में लगभग 500 पेड़ नए लगाए है। खेल दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री संजय यादव पुलिस उप महानिरीक्षिक, केन्द्रीय पुलिस बल (जी सी 1) तथा विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर के मीना ने खेलो के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्राचार्य श्री ओमप्रकाश जोशी, प्रधानाध्यापक श्री त्रिलोक चंद तथा शारीरिक शिक्षक श्री मनोज कुमार बैरवा द्वारा भी विचार व्यक्त किए गये। खेल दिवस के कुशल आयोजन पर विभिन्न अधिकारियों द्वारा श्री मनोज कुमार बैरवा को बधाई भेजी गयी ।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved