For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 103398015
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: मीनू स्कूल चाचियावास में पूज्य पारबह्रा ट्रस्ट चिकित्सा इकाई द्वितीय आशागंज ,अजमेर द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित केम्प का शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: रीट-2024 का परीक्षा परिणाम घोषित, 6 लाख अभ्यार्थी हुए पास, लेवल-1 में 62.33%, लेवल-2 में 44.69% और दोनों में 50.77% अभ्यार्थी हुए उत्तीर्ण  |  Ajmer Breaking News: मोदी सरकार की नेतृत्व में भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूरे देश में खुशी का माहौल, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एयर रेड और बम ड्रॉप की सूचना पर जिला और पुलिस प्रशासन सहित एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व अन्य विभागों ने की मॉक ड्रिल, |  Ajmer Breaking News: सदर कोतवाली थाना अंतर्गत ज्वेलर्स की शॉप से बुर्का धारी महिला ने ₹6 लाख रुपए कीमत के दो सोने के मंगलसूत्र चुराए, |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना क्रिश्चियनगंज व जिला स्पेशल टीम अजमेर ने अवैध हथियार मय कारतूस के एक आरोपी को किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: आतंकवादियों को पाकिस्तान में घुस कर नेस्तनाबूद करने के लिए मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के बब्बर शेर, भाजपा से डरने वाले नहीं-डोटासरा |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के रामधाम तिराये पर नौ खंडीय तुलसी मानस हनुमान मंदिर में जानकी नवमी के अवसर पर अखंड रामायण पाठ के तहत 24 घंटे राम चरित मानस पाठ का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: केबिनेट मंत्री और पुष्कर विधायक सुरेशसिंह रावत के जन्मदिन पर आज पुष्कर सहित पूरे विधानसभा में अनेक सेवाकार्य किये गये । | 

राजस्थान न्यूज़: शाही लवाजमे के साथ जल झूलने निकले ठाकुरजी शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत,जीवित झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र,

Post Views 511

September 26, 2023

शोभायात्रा देखने उमड़े लोगों के हजूम पर इलेक्ट्रिक फव्वारों से इत्र  छिड़का गया जिससे सारा वातावरण गगन घट हो गया।

जिला - शाहपुरा  

शाही लवाजमे के साथ जल झूलने निकले ठाकुरजी

शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत,जीवित झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र,हजारों भक्तों ने किए दर्शन

सोमवार को शाहपुरा के महलों के चौक से परपम्परागत तौर तरीके  व शाहीलवाजमे के साथ ठाकुरजी की शोभायात्रा  निकाली गई। दिन में तीन बजे महलों के चौक में कई मंदिरों के बेवाण एकत्रित हुए। शाहपुरा श्याम सेवा समिति के तत्वाधान में निकाली गई शोभायात्रा में सबसे आगे ठाकुरजी के 4 अश्व चल रहे थे। श्याम रथ के  पीछे श्रीराम दरबार बैंड की मधुर धुनों पर बजे भक्ति गीतों पर लोग झूम उठे। मन्दसौरी ढोल की थाप पर लोगों के पैर स्वतः थिरकने लगे। उज्जैन महाकाल के डमरू व ध्वजयात्रा शोभायात्रा का आकर्षण का केंद्र  रही। नगाड़ों के साथ शिव के कई डमरू, तासों की एक लय थाप से सम्पूर्ण वातावरण गूंज उठा। क्रोधित कालका के पैरों में लेटे शिव की जीवंत झांकी को लोगों ने खूब सराहा। झांकी में वीर बजरंगी के साथ वानरों की फ़ौज ने शोभायात्रा देखने आये लोगों के बीच जमकर उत्पात मचाते हुए खूब छकाया। कच्ची घोड़ी नृत्य  भारत की लोक संस्कृति को जीवंत करते दिखाया गया। पुष्कर से मंगवाए कई क्विंटल गुलाब की पत्तियों से  शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।  शोभायात्रा देखने उमड़े लोगों के हजूम पर इलेक्ट्रिक फव्वारों से इत्र  छिड़का गया जिससे सारा वातावरण गगन घट हो गया।सभी बेवाण पिवनियां तालाब पर पहुंचने पर नगर परिषद द्वारा तालाब के तट पर भगवान के विश्राम के लिए तक्खत सजाये गए। पूर्व संध्या पर परिषद की ओर से शोभायात्रा मार्ग को रंग बिरंगी फरररियो, पताको से सजाते हुए पूरे मार्ग पर आकर्षक विधुत सजावट की गई। सरोवर की तीर पर पुजारियों द्वारा भगवान के बेवाणों को जल विहार करवाया गया।  भगवान के बेवाणों की सामूहिक महाआरती उतारी जाएगी। इस दौरान सरोवर तीर पर समिति द्वारा भव्य आतिशबाजी की गई। महाआरती पश्चात भगवान के बेवाण पुनः अपने अपने मन्दिरों की ओर प्रस्थान कर गए।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved