For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 176362252
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले और आगामी उर्स में भी रहेंगे अजमेर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के विशेष इंतजाम |  Ajmer Breaking News: पुष्कर नगर परिषद की पहली बैठक में आठ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित,पुष्कर नगर परिषद की पहली बोर्ड बैठक में 8 प्रस्ताव पास |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेला तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध निर्देश दिए,पुष्कर मेले की तैयारियों का संभागीय आयुक्त और आईजी ने लिया जायजा: |  Ajmer Breaking News: ​14 नवंबर को अजमेर में लगेगा विशाल डायबिटीज जनजागरण शिविर और जागरूकता मेला |  Ajmer Breaking News: तारागढ़ किले और जमीन के विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस,​अजमेर के ऐतिहासिक तारागढ़ किले की जमीन को लेकर बड़ी राहत |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में फातमिया शोक सभाओं का आयोजन जारी, 3 जमादीउस्सानी को होगा ताबूत के प्रतीकात्मक स्वरूप के दर्शन का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में देर रात फास्टफूड ठेले पर आगजनी! नकदी और मशीन गायब, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात |  Ajmer Breaking News: रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट अजमेर स्टेशन ऑन डयूटी स्टाफ द्वारा आपरेशन जीवन-रक्षा के तहत, एक महिला यात्री की बचाई जान  |  Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न | 

अजमेर न्यूज़:  32वां राष्टीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन अजयमेरू सड़क सुरक्षा समिति, राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी, परिवहन तथा सडक सुरक्षा विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में सेन्ट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, में सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन

Post Views 131

January 14, 2023

जवाहर रंगमंच में जिले के समस्त स्कूलों मे कार्यरत ट्रांसपोर्ट मेनेजर, अध्यापकों एवं बालवाहिनी चालकों हेतु सडक सुरक्षा कार्यशाला एवं बालवाहिनी समिति की बैठक आयोजित की गई

जवाहर रंगमंच में जिला पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बालवाहिनी समिति की बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यशाला, स्कूल प्रबन्धकों को अपनी स्कूल में आने वाले छात्र-छात्राओं का मॉड ऑफ ट्रांस्पोर्ट एवं वाहन चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन तथा मेडिकल एवं हेल्थ चेकअप 10 दिन के भीतर कराना होगा - जिला पुलिस अधीक्षक, चुनाराम जाट।
    32वां राष्टीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन दिनांक 14.01.2023 को अजयमेहरू सड़क सुरक्षा समिति, राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी, परिवहन तथा सडक सुरक्षा विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में सेन्ट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, अजमेर में सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया जहां छात्रों को सड़क दुर्घटनाओं के कारण तथा उपायों के साथ सड़क सुरक्षा के नियम , उप नियम , गुड सेमेरिटन , चालक के कर्तव्य तथा प्राथमिक अधिकार आदि के बारे में डॉ. वीरेंद्र सिंह राठौड़ परिवहन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी तथा यातायात पुलिस कर्मी  हरिनारायण ने प्रशिक्षण दिया | इस दौरान सेन्ट मैरी कॉन्वेंट स्कूल अजमेर के प्रिंसिपल, लायंस क्लब के प्रकाश जैन, सौगानी ट्रेवल्स ,रोनक सौगानी, श्रीनाथ ट्रेवल्स,  मुकेश कुमार, ऑटो यूनियन अध्यक्ष ,  करण सिंह, आदि उपस्थित रहें | इसके पश्चात जवाहर रंगमंच अजमेर में जिले के समस्त स्कूलों मे कार्यरत ट्रांसपोर्ट मेनेजर, अध्यापकों एवं बालवाहिनी चालकों हेतु सडक सुरक्षा कार्यशाला एवं बालवाहिनी समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले के समस्त स्कूलों हेतु निम्नानुसार निर्देश प्रदान किये गए। 
1.    सभी स्कूलों के एन्ट्री एवं ऐक्जिट पॉईंट पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित किया जावेगा।
2.    सभी बालवाहिनीयों में आवश्यक रूप से सीसीटीवी कैमरे, स्पीड गर्वनर, जीपीएस एवं First Aid Kit अनिवार्य रूप से होना सुनिश्चित किया जावे।
3.    समस्त बालवाहिनी चालकों का मेडिकल एवं हेल्थ चैकअप कराया जावें एवं इन चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जावे। उक्त दोनो कार्यवाही दस दिवस में सुनिश्चित की जाकर प्रमाण पत्र जिला परिवहन अधिकारी अजमेर को भिजवाया जावे।
4.    डॉ वीरेन्द्र सिंह राठौड द्वारा समस्त स्कूलों को प्रतिमाह रोड सेफटी एक्टिविटी (निबन्ध, स्लोगन, कहानी लेखन, पोस्टर, अभिभावकों को पत्र) आयोजित की जावें। इस हेतु वार्षिक कलेण्डर तैयार किया जावें। श्री राठौड द्वारा सुझाव दिया गया कि सभी स्कूल प्रतिवर्ष रोड सेफटी मेला/कार्निवल का आयोजन सुनिश्चित करें। 
5.    श्री सुमित मेहरडा प्रशिक्षु आई.पी.एस द्वारा बालवाहिनी योजना के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करने एवं इसकी नियमित मॉनिटरिंग हेतु समस्त स्कूलों एवं हितधारक विभागों का Whatsapp ग्रुप बनाने का निर्देश दिया गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved