For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 176362252
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले और आगामी उर्स में भी रहेंगे अजमेर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के विशेष इंतजाम |  Ajmer Breaking News: पुष्कर नगर परिषद की पहली बैठक में आठ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित,पुष्कर नगर परिषद की पहली बोर्ड बैठक में 8 प्रस्ताव पास |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेला तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध निर्देश दिए,पुष्कर मेले की तैयारियों का संभागीय आयुक्त और आईजी ने लिया जायजा: |  Ajmer Breaking News: ​14 नवंबर को अजमेर में लगेगा विशाल डायबिटीज जनजागरण शिविर और जागरूकता मेला |  Ajmer Breaking News: तारागढ़ किले और जमीन के विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस,​अजमेर के ऐतिहासिक तारागढ़ किले की जमीन को लेकर बड़ी राहत |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में फातमिया शोक सभाओं का आयोजन जारी, 3 जमादीउस्सानी को होगा ताबूत के प्रतीकात्मक स्वरूप के दर्शन का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में देर रात फास्टफूड ठेले पर आगजनी! नकदी और मशीन गायब, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात |  Ajmer Breaking News: रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट अजमेर स्टेशन ऑन डयूटी स्टाफ द्वारा आपरेशन जीवन-रक्षा के तहत, एक महिला यात्री की बचाई जान  |  Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न | 

अजमेर न्यूज़: । मकर संक्रांति के मौके पर शनिवार को शहर में पूरे दिन दान, पुण्य और परोपकार के कार्य चलते रहे,गौ रक्षा के लिए किया निधि धन संग्रहः- भदेल

Post Views 141

January 14, 2023

मकर सक्रांति के उपलक्ष्य पर आदर्श नगर स्थित अंध विद्यालय के बच्चो को बाटे कम्बलः- भदेल

गौ रक्षा के लिए किया निधि धन संग्रहः- भदेल

अजमेर शहर। मकर संक्रांति के मौके पर शनिवार को शहर में पूरे दिन दान, पुण्य और परोपकार के कार्य चलते रहे। परिवारों में महिलाओं ने परंपराओं को निभाया। पूरे दिन शहर में मकर संक्रांति की चहल-पहल रही। विधायक भदेल ने बताया कि कई लोगों ने सोच में बदलाव करते हुए सड़कों की बजाए गोशालाओं में जाकर चारा अर्पण किया। कई गोशालाओं की समितियों एवं संगठनों ने भी गायों के लिए राशि एकत्रित की। सुबह शहरवासी मंदिरों में पहुंचे और भगवान के दर्शन कर तिल के व्यंजन भोग अर्पण किए। महिलाओं ने तेरुंडे की सामग्री बांटी और अन्य लोकोचार के मुताबिक रीति रिवाज निभाए।
शहर के कई चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर चारे की गाड़ियां सुबह से ही आकर खड़ी हो गई थी। शहरवासियों ने गौ शालाओं में जाकर गायों को चारा डाला। कई बाजारों में जरुरतमंदों के लिए भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई। स्टालें लगाकर खाद्य सामग्री वितरित की गई। बाजार में भी तिल के व्यंजनों की बिक्री जोरों पर रही। कई महिलाओं ने मकर संक्रांति पर उद्यापन करते हुए पूजन किया। ब्राह्मणों को भोजन करवाकर वस्त्र और पंचांग भेंट किए गए।
 
धन संग्रह कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं संघ के निरंजन जी, राजेश घाटे, प्रशांत यादव, रविन्द्र सिंह जादोन, हितेश ढाबरिया, सीमा गोस्वामी, महेन्द्र राव, नौरत जी, सरोज नेगी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मकर सक्रांति के उपलक्ष्य पर आदर्श नगर स्थित अंध विद्यालय के बच्चो को बाटे कम्बलः- भदेल

विधायक अनिता भदेल ने मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में आदर्श नगर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक अंध विद्यालय 40 दृष्टिहीन छात्रो को कम्बल वितरण किये।
विधायक भदेल ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक अंध विद्यालय में दृष्टिहीन छात्रो को कम्बल वितरित किये गये। उन्होने कहा सेवा करना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य होता है। गरीबों की मदद करना साक्षात ईश्वर की पूजा के करने के समकक्ष है। बच्चो के बीच भीषण सर्दी के चलते सहयोग किया गया है। जिससे कड़ाके की ठंड से अपना बचाव कर सकें। इस विद्यालय के उत्थान के लिए हर तरह से प्रयास किया गया है और आगे भी करती रहूंगी।
उन्होनें मकर सक्रांति के महत्व को समझाते हुए बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है। वर्तमान शताब्दी में यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है, इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है। तमिलनाडु में इसे पोंगल नामक उत्सव के रूप में मनाते हैं। मकर संक्रान्ति पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायण भी कहते हैं। 14 जनवरी के बाद से सूर्य उत्तर दिशा की ओर अग्रसर होता है। इसी लिऐ ,उतरायण, (सूर्य उत्तर की ओर) भी कहते है। ऐसा इस लिए होता है, की पृथ्वी का झुकाव हर 6 माह तक निरंतर उतर और 6 माह दक्षिण की ओर बदलता रहता है। ओर यह प्राकृतिक प्रक्रिया है।
 
कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद देवेन्द्र सिंह शेखावत, हितेश ढाबरिया, विद्यालय के प्रधानाचार्य अपर्ण चौधरी, भामाशाह कपिल जी, जिला बार एसोसिएशन सचिव अनिल जी व स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved