For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 176362236
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले और आगामी उर्स में भी रहेंगे अजमेर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के विशेष इंतजाम |  Ajmer Breaking News: पुष्कर नगर परिषद की पहली बैठक में आठ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित,पुष्कर नगर परिषद की पहली बोर्ड बैठक में 8 प्रस्ताव पास |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेला तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध निर्देश दिए,पुष्कर मेले की तैयारियों का संभागीय आयुक्त और आईजी ने लिया जायजा: |  Ajmer Breaking News: ​14 नवंबर को अजमेर में लगेगा विशाल डायबिटीज जनजागरण शिविर और जागरूकता मेला |  Ajmer Breaking News: तारागढ़ किले और जमीन के विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस,​अजमेर के ऐतिहासिक तारागढ़ किले की जमीन को लेकर बड़ी राहत |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में फातमिया शोक सभाओं का आयोजन जारी, 3 जमादीउस्सानी को होगा ताबूत के प्रतीकात्मक स्वरूप के दर्शन का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में देर रात फास्टफूड ठेले पर आगजनी! नकदी और मशीन गायब, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात |  Ajmer Breaking News: रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट अजमेर स्टेशन ऑन डयूटी स्टाफ द्वारा आपरेशन जीवन-रक्षा के तहत, एक महिला यात्री की बचाई जान  |  Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश के सभी ब्लॉकों में समन्वयक नियुक्त किए

Post Views 31

January 14, 2023

अजमेर दक्षिण विधानसभा में निर्मल बेरवाल को दक्षिण ब्लॉक अ व महेश भाटी दक्षिण ब्लॉक ब ब्लॉक समन्वयक बनाया गया

अजमेर/ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह जी डोटासरा ने प्रदेश के सभी ब्लॉकों में समन्वयक नियुक्त किए हैं ! अजमेर दक्षिण विधानसभा में निर्मल बेरवाल को दक्षिण ब्लॉक अ व महेश भाटी दक्षिण ब्लॉक ब ब्लॉक समन्वयक बनाया गया है ! ब्लॉक में दोनों ब्लॉक  समन्वयक ने दक्षिण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत भाटी से आशीर्वाद लिया ! इस दौरान दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों ब्लॉक समन्वयक का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया! दक्षिण ब्लॉक ए के समन्वयक निर्मल बेरवाल ने कहा की जिस तरह राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा में देश को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं उसी तरह ब्लॉक में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में कार्यकर्ताओं को आमजन को जोड़कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान की जाएगी ! दक्षिण ब्लॉक ब ब्लॉक समन्वयक महेश भाटी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जो हमको जिम्मेदारी दी है वह एक अभियान के तहत दी है  इसके साथ ही कांग्रेस को वार्ड के स्तर पर मजबूत वार्ड को मजबूत करने के और उसके अंदर हम कांग्रेस के जो राहुल गांधी जी ने जो यात्रा की है उनकी जो मेहनत सफल हो जाए और लोगों तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम से लोगों से जुड़े यह हमारा सबसे बड़ा सार्थक अभियान रहेगा ! इस मौके पर चंदन सिंह मनीष सेन पवन ओड, पार्षद चंचल बैरवाल मनोनीत पार्षद अंकित मोटवानी गौरी शंकर उमेश बुंदेल कन्हैयालाल बुंदेल सुधीर जोसेफ राहुल चावरिया शमसुद्दीन हरीश मौर्य दिलीप निर्माण सुदीप गहलोत दिनेश कुमार रामनाथ लक्ष्मण रमेश चंद धर्मेंद्र कुमार ओम प्रकाश देवेंद्र सिंह झाला घनश्याम सिंह ,धर्मेंद्र कट्टूमरा नितिन टांक सनी रायपुरिया अशोक महावर इत्यादि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे !


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved