Post Views 141
January 14, 2023
तीर्थ नगरी पुष्कर स्थित बैकुंठ नाथ मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर गोदम्बा उत्सव मनाया गया। माता गोदम्बा की सवारी स्वर्ण जड़ीत रथ पर विराजमान होकर निकली।पुष्कर सरोवर के बंशी घाट पर माता गोदम्बा का अभिषेक अर्चन किया गया। जिसके बाद सवारी पुन मंदिर पहुची। गौरतलब है कि गोदम्बा उत्सव दक्षिण भारत में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। रामानुज संप्रदाय के प्रमुख संतों में से एक श्री विष्णुचित्त स्वामी को मां गोदम्बा (लक्ष्मीजी) तुलसी के बगीचे में मिली थी। उन्होंने गोदम्बाजी का लालन-पालन किया। जिसके बाद उन्हें उपवास के पश्चात भगवान रंगनाथ के दर्शन हुए और भगवान रंगनाथ से उनका विवाह हुआ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved