Post Views 101
January 13, 2023
मुमताज मसीह ने किया इंदिरा रसोई का औचक निरीक्षण , खाया खाना लाभान्वितों से की बात
अजमेर ! राजस्थान स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री मुमताज मसीह ने आज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय मे इंदिरा रसोई का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखी । राज्यमंत्री मसीह ने आम आदमी की तरह खाना भी खाया और वहा मौजूद लोगों से बातचीत की।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का संकल्प है कि कोई भूखा ना सोए इसी संकल्प को साकार करने के लिए राजस्थान में 1000 से अधिक इंदिरा रसोई यों में आमजन को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन से ससम्मान परोसा जा रहा है। मुख्य्मंत्री अशोक गहलोत ने सभी मंत्रियों , विधायको और नेताओं को इंदिरा रसोई में हर महीने खाना खाकर व्यवस्थाएं देखने की सलाह दी थी।राज्यमंत्री मसीह के साथ अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन भी मौजूद थे ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved