For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 176362240
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले और आगामी उर्स में भी रहेंगे अजमेर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के विशेष इंतजाम |  Ajmer Breaking News: पुष्कर नगर परिषद की पहली बैठक में आठ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित,पुष्कर नगर परिषद की पहली बोर्ड बैठक में 8 प्रस्ताव पास |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेला तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध निर्देश दिए,पुष्कर मेले की तैयारियों का संभागीय आयुक्त और आईजी ने लिया जायजा: |  Ajmer Breaking News: ​14 नवंबर को अजमेर में लगेगा विशाल डायबिटीज जनजागरण शिविर और जागरूकता मेला |  Ajmer Breaking News: तारागढ़ किले और जमीन के विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस,​अजमेर के ऐतिहासिक तारागढ़ किले की जमीन को लेकर बड़ी राहत |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में फातमिया शोक सभाओं का आयोजन जारी, 3 जमादीउस्सानी को होगा ताबूत के प्रतीकात्मक स्वरूप के दर्शन का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में देर रात फास्टफूड ठेले पर आगजनी! नकदी और मशीन गायब, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात |  Ajmer Breaking News: रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट अजमेर स्टेशन ऑन डयूटी स्टाफ द्वारा आपरेशन जीवन-रक्षा के तहत, एक महिला यात्री की बचाई जान  |  Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न | 

अजमेर न्यूज़: 32 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 से 17 जनवरी तक मनाया जा रहा है

Post Views 821

January 13, 2023

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संपूर्ण भारत में यातायात सप्ताह 2023 थीम "सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा" का आयोजित किया जा रहा है

32 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 से 17 जनवरी तक मनाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट के आदेशानुसार यातायात नियमों की पालना नहीं करने वालों को समझाईश की जाकर यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर में 50% की कमी लाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। इसी के तहत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संपूर्ण भारत में यातायात सप्ताह 2023 थीम "सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा" का आयोजित किया जा रहा है। अजमेर में यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जवाहर रंगमंच पर निशुल्क सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें अलग-अलग दिन पर यातायात नियमों की जानकारी देने के कार्यक्रम आयोजित की जा रहे हैं जो पूरे सप्ताह तक आमजन के लिए खुली रहेगी। शहर में जगह-जगह यातायात नियमों की जानकारी संबंधी होर्डिंग लगाए गए हैं। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान पेंपलेट वितरण, शिक्षण संस्थाओं में यातायात नियमों की जानकारी एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध एम वी एक्ट की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान 11 जनवरी से 13 जनवरी तक की गई कार्यवाही इस प्रकार है। अजमेर जिला पुलिस ने तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 184 कार्रवाई की, लाल बत्ती का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 8 कार्रवाई, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वाले 55 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं लगाने पर 247 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों के विरुद्ध 251 कार्रवाई को अंजाम दिया गया, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 2 कार्रवाई की गई, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 17 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, कुल एमवी एक्ट के तहत 2004 कार्रवाई को अंजाम दिया गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved