Post Views 11
January 8, 2023
अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के बैनर तले पुष्कर स्थित चारभुजा मंदिर में प्रदेश स्तरीय आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से रावणा राजपूत समाज के लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान प्रदेश की गहलोत सरकार से समाज की मांगों को लेकर चर्चा की गई। और आगामी रणनीति बनाकर सरकार के सामने मांग रखने की बात की गई।
कस्बे के चारभुजा मंदिर में आयोजित हुई बैठक के दौरान राष्ट्रीय महासचिव मदन सिंह राठौड़ ने बताया कि रावणा राजपूत समाज के साथ राज्य सरकार न्याय नहीं कर पा रही। वर्षों से लंबित मांगों के बावजूद सरकार अभी तक इन मांगों की पूर्ति नहीं कर पाई है। जिसको लेकर रावणा राजपूत समाज ने एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया। जिसमें संस्था से जुड़े प्रतिनिधि सहित समाज बंधुओं को आमंत्रित किया गया। बैठक के दौरान आगामी चुनावों से पूर्व सरकार से समाज की मांगों की पूर्ति कैसे की जाए। इस पर समाज के लोगों ने रणनीति बनाई है। मदन सिंह राठौड ने बताया कि यदि सरकार यदि समाज की मांगे नहीं मानती है तो इसके दुष्परिणाम आगामी चुनावों में सत्ता में बैठी सरकार को झेलने पड़ेंगे।
रावणा राजपूत समाज के नामों के साथ जुड़े पद नामों को हटाकर एक नाम रावणा राजपूत किया जाए। समाज को गुर्जर समाज के तरह आरक्षण से इतर 50% अतिरिक्त आरक्षण दिया जाए। पाली जिले के देवली में मेजर दलपत सिंह के नाम से पैनारोमा बनाया जाए। साथ ही मेजर दलपत सिंह की शौर्य गाथा को राजस्थान के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। राज्य सरकार द्वारा रावणा राजपूत बोर्ड का गठन कर समाज की समस्याओं का समाधान करवाया जाए।
अखिल भारतीय रावणा राजपूत सेवा संस्थान के नागौर जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि यदि आगामी दिनों में सरकार हमारी मांगों पर गौर नहीं करती है । तो समाज के लोगों द्वारा विधानसभा के घेराव पर विचार किया जाएगा। और आगामी चुनावों में रावणा राजपूत समाज द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ मतदान किया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved