For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 171243527
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: रावण दहन की ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल शंकरलाल टेपन की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; किशनगढ़ के मुंडोती गांव में अंतिम विदाई |  Ajmer Breaking News: उदयपुर के होटल में वीजा खत्म होने के बाद रह रहीं तीन थाई महिलाएं डिटेन, एक पहले भी हो चुकी डिपोर्ट; होटल संचालक पर इमिग्रेशन एक्ट में कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: अजमेर के वैशाली नगर में डीपी में लगी भीषण आग, करीब 15 मिनट तक होते रहे डीपी में धमाके, मची अफरा-तफरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन पर 'रेल जन संवाद' अभियान शुरू; यात्रियों की समस्याओं और सुरक्षा पर दिया जा रहा है विशेष जोर |  Ajmer Breaking News: अजमेर: म्यूल हंटर अभियान में पुलिस की कार्रवाई, 14 लाख की साइबर ठगी में मुख्य आरोपी साबिर आलम गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर के चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि: डॉ. बुनकर ने रोबोटिक तकनीक द्वारा किया जटिल हायटस हर्निया का सफल ऑपरेशन |  Ajmer Breaking News: रिटायर्ड एडिशनल एसपी पर दुष्कर्म का मुकदमा, पीड़िता पहुंची जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय |  Ajmer Breaking News: अजमेर के नसीराबाद सिटी थाना अंतर्गत बीजेपी नेता और उसके भाई पर घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवार ​ |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। |  Ajmer Breaking News: ​क्लॉक टावर इलाके में मिला अज्ञात शव, खून के धब्बे मिलने से इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी | 

अजमेर न्यूज़: स्कूल शिक्षा परिवार का वार्षिक अधिवेशन,चुनावों में भी मिलता है निजी स्कूल संचालकों से लाभ- धर्मेंद्र राठौड़

Post Views 11

January 8, 2023

प्रदेशभर की करीब 200 निजी स्कूलों के प्रतिनिधि आज पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम बासेली में आयोजित हुए वार्षिक अधिवेशन में भाग लेने पहुचे

प्रदेशभर की करीब 200 निजी स्कूलों के प्रतिनिधि आज पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम बासेली में आयोजित हुए वार्षिक अधिवेशन में भाग लेने पहुचे। इस दौरान आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड भी अधिवेशन में पहुंचकर निजी स्कूल संचालकों की व्यथा सुनी ।

प्रदेशभर की  200 से अधिक गैरसरकारी विद्यालय के प्रतिनिधि पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम बासेली में विजय लक्ष्मी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एकत्रित हुए । इस इस दौरान आरटीडीसी चेयरमैन के सामने संस्था के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं को रखा। स्कूल शिक्षा परिवार के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि हर वर्ष प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्कूल शिक्षा परिवार का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया जाता है। जिसमें लघु और मध्यम स्तर की गैर सरकारी विद्यालयों को संचालित करने वाले लोग शामिल होते हैं। आज रविवार को आयोजित हुए अधिवेशन में प्रदेशभर से 200 से अधिक गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। जिन्होंने संस्थाओं में आने वाली समस्या और सरकारी मदद की दरकार को आरडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ के सामने रखा । जिस पर आरटीडीसी चेयरमैन ने उन्हें जल्द समस्या निस्तारण का भरोसा दिलाया।

संस्था के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं को निजी स्कूल मैं कार्यरत अध्यापक और कर्मचारियों को भी उपलब्ध करवाया जाना चाहिए। इपीएफ की कटौती को लाभकारी हल में परिवर्तित किया जाए। और सरकारी विद्यालयों में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले छात्र छात्राओं को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है उसी प्रकार निजी स्कूलों में अच्छा परिणाम देने वाले बच्चों को भी इन योजनाओं का लाभ मिले ।

आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड ने बताया कि स्कूल शिक्षा परिवार प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अपनी अच्छी पकड़ रखता है। इस संस्थान से करीब 15 लाख लोग जुड़े हैं । सभी चुनाव और उपचुनाव में यह संस्थान हमारी मदद कर रहा है। राठौड़ ने हाल ही में हुए सरदारशहर उपचुनाव का हवाला देते हुए कहा कि संस्थान द्वारा इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सहयोग किया गया। धर्मेंद्र राठौड ने बताया कि उनके द्वारा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा को एक प्रतिनिधिमंडल के जरिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने की बात कही है। जहां पर इनकी समस्याओं के समाधान करवाए जाएंगे ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved