For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 171243514
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: रावण दहन की ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल शंकरलाल टेपन की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; किशनगढ़ के मुंडोती गांव में अंतिम विदाई |  Ajmer Breaking News: उदयपुर के होटल में वीजा खत्म होने के बाद रह रहीं तीन थाई महिलाएं डिटेन, एक पहले भी हो चुकी डिपोर्ट; होटल संचालक पर इमिग्रेशन एक्ट में कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: अजमेर के वैशाली नगर में डीपी में लगी भीषण आग, करीब 15 मिनट तक होते रहे डीपी में धमाके, मची अफरा-तफरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन पर 'रेल जन संवाद' अभियान शुरू; यात्रियों की समस्याओं और सुरक्षा पर दिया जा रहा है विशेष जोर |  Ajmer Breaking News: अजमेर: म्यूल हंटर अभियान में पुलिस की कार्रवाई, 14 लाख की साइबर ठगी में मुख्य आरोपी साबिर आलम गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर के चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि: डॉ. बुनकर ने रोबोटिक तकनीक द्वारा किया जटिल हायटस हर्निया का सफल ऑपरेशन |  Ajmer Breaking News: रिटायर्ड एडिशनल एसपी पर दुष्कर्म का मुकदमा, पीड़िता पहुंची जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय |  Ajmer Breaking News: अजमेर के नसीराबाद सिटी थाना अंतर्गत बीजेपी नेता और उसके भाई पर घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवार ​ |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। |  Ajmer Breaking News: ​क्लॉक टावर इलाके में मिला अज्ञात शव, खून के धब्बे मिलने से इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी | 

अजमेर न्यूज़: महालक्ष्मी रथ यात्रा ने श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र में भ्रमण किया रथयात्रा के पहुँचने पर अग्रवाल बंधुओं व मातृ शक्ति ने स्वागत व पूजा आरती की। 

Post Views 61

January 8, 2023

मंदिर निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से निकाली जा रही रथ यात्रा का अजमेर आगमन के छठे दिन शनिवार को पुनः अजमेर शहर के पुष्कर रोड़, फॉयसागर रोड़ व कोटडा आदि क्षेत्रों में भव्य स्वागत किया

अजमेर 7 जनवरी,अग्रोहा शक्ति पीठ में निर्माणाधीन आध्य महालक्ष्मी जी एवं अष्टलक्ष्मी जी के विशाल एवं विश्वस्तरीय भव्य मंदिर के व्यापक प्रचार प्रसार तथा देश के प्रत्येक अग्रवाल परिवार व आमजन की भावना को इस मंदिर निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से निकाली जा रही रथ यात्रा का अजमेर आगमन के छठे दिन शनिवार को पुनः अजमेर शहर के पुष्कर रोड़, फॉयसागर रोड़ व कोटडा आदि क्षेत्रों में भव्य स्वागत किया गया तथा संस्था पदाधिकारियों द्वारा अजमेर में रविवार को निकाली जाने वाली महालक्ष्मी जी के रथ की भव्य शोभायात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गयी। 
    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जिला शाखा अजमेर के जिला अध्यक्ष गिरधारीलाल मंगल व जिला महामंत्री पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 8 जनवरी रविवार को प्रातः 10:00 बजे आध्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथयात्रा का भव्य शोभायात्रा पद्मा डेयरी, सीताराम बाजार से प्रारम्भ होगी जो केसरगंज पुलिस चौकी, टीकमगंज, बाजे वाली गली, लाल कोठी, पड़ाव, क्लॉक टावर, मदार गेट, गांधी भवन, चूड़ी बाजार, गोल प्याऊ, नया बाजार, आगरा गेट महाराजा अग्रसेन सर्किल होते हुए महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल पहुंचकर स्वागत एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम के साथ संपन्न होगी। मंगल व अग्रवाल ने बताया कि रथयात्रा जुलूस को लेकर समाज बंधुओं, मातृ शक्ति व युवाओं सहित आमजन में भी काफी उत्साह है। पूरे शोभायात्रा मार्ग में कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं तथा व्यापारियों एवं आमजन द्वारा जगह जगह महालक्ष्मी जी की आरती, स्वागत सत्कार आदि कार्यक्रम किये जायेंगे। अग्रसेन स्कूल में समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक गर्ग होंगे तथा विशिष्ट अतिथि अग्र भागवत कथा प्रचार प्रसार समिति के राष्ट्रीय संयोजक बनवारी लाल नाटिया, संस्था  प्रदेश अध्यक्ष गिरीश गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक पंसारी, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल आदि होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गिरधारीलाल मंगल करेंगे। 
    संस्था प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक पंसारी, जिलाध्यक्ष गिरधारीलाल मंगल, महामंत्री शैलेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल व महिला जिलाध्यक्ष रेणु मित्तल ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व आध्य महालक्ष्मी जी व अष्ट महालक्ष्मी जी के विश्व स्तरीय भव्य मंदिर निर्माण कार्य से पूरे देश के अग्रजनों व आमजन को जोड़ने के उद्देश्य से महालक्ष्मी जी के 18 रथ अलग अलग स्थानों से निकाले गये थे जो 11 लाख किलोमीटर की यात्रा करेंगे। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि अग्रोहा शक्तिपीठ में  निर्माणाधीन भव्य मंदिर को लेकर निकाली जा रही रथयात्रा को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है तथा समाज बंधु तन मन धन से भरपूर सहयोग कर रहे हैं। सभी जगह अग्रवाल बंधुओं के साथ ही आमजन भी महालक्ष्मी जी का पूजन व आरती कर रहे हैं वहीं मंदिर निर्माण के लिये अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन संस्था द्वारा जारी की गयी हुंडी लेने के लिये भी बढ़ चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। 
    शनिवार सुबह महालक्ष्मी रथ यात्रा ने श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र में भ्रमण किया रथयात्रा के पहुँचने पर संस्था संरक्षक चेतन सर्राफ, सह सरंक्षक ओम प्रकाश गर्ग, अध्यक्ष डॉ विष्णु चौधरी, सचिव महेंद्र जैन मित्तल, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल सहित अनेक समाज बंधुओं ने रथ की अगवानी कर पूजा अर्चना की फिर रथयात्रा का ढोल ढमाकों से पुष्कर रोड़, नवग्रह कॉलोनी, फॉयसागर रोड़,  प्रकाश नगर, सुधा सागर कॉलोनी, टेलीफोन एक्सचेंज तिराहा, गोकुल धाम, ज्ञान विहार, हरि भाऊ उपाध्याय नगर, प्रगति नगर, राधा विहार, मोती विहार, पंचौली चौराहा रामनगर आदि  पूरे क्षेत्र में भ्रमण कराया गया जगह अग्रवाल बंधुओं व मातृ शक्ति ने स्वागत व पूजा आरती की। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved