Post Views 61
January 7, 2023
भिनाय पंचायत समिति की गुढा खुर्द एवं लामगरा ग्राम पंचायत के 120 युवा अग्रदूतों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ।
"साफ़ा (पगड़ी), संस्कृति के साथ साथ पशुचलित गाड़ी पर सुरक्षा उपकरण था, आओ अब हम मोटर चलित गाड़ी में हेलमेट और सीटबेल्ट को सुरक्षा के साथ सांस्कृतिक प्रतीक बनाएं": डॉ. वीरेंद्र सिंह राठौड़
आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड ,राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, अजमेर , पंचायत समिति भिनाय तथा ग्राम पंचायत गुढ़ा खुर्द, और लामगरा के संयुक्त तत्वाधान में हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम गुढ़ा खुर्द, और लामगरा ग्राम पंचायत में अलग-अलग सम्पन्न हुआ जिसमें प्रशिक्षण के उपरांत दोनों ग्रांम पंचायतों के 60-60 युवाओं ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में शपथ ली। मुख्य प्रशिक्षक प्रादेशिक परिवहन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड ने प्रशिक्षण के दौरान सभी ग्राम वासियों को बताया की अपने प्रदेश में साफ़ा पहनना संस्कृति के साथ साथ पशुचलित गाड़ी पर सुरक्षा उपकरण था, प्रदेश में विभिन्न प्रकार के साफें (पगड़ी) पहनी जाती हैं, जिनका वजन 500 ग्राम से लेकर 1000 ग्राम होता हैं। जबकि आईएसआई मार्का हेलमेट का वजन भी लगभग 950 ग्राम होता हैं। अतः साफ़ा हमारे लिए बोझ नहीं जबकि हमारे लिए जीवन रक्षक हैं। पहले वाली पशु चलित गाड़ी की गति कम होती थी लेकिन मोटर चलित गाड़ी की अधिक गति के बारे में बताते हुए सभी उपस्थित से आग्रह किया कि सभी मोटर चलित दोपहिया गाड़ी में हेलमेट और चार पहिया गाड़ी में सीटबेल्ट को सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक रूप से लगाने के साथ-साथ इन्हे भी सांस्कृतिक प्रतीक बनाएं। साथ ही घर से निकल कर घर सुरक्षित पंहुचने के लिए सड़क सुरक्षा चक्र के 9 बिन्दुओं को उदाहरण सहित समझाते हुए गुड़ सेमेरिटन प्रोत्साहन योजना के तहत घायलों की मदद करने के लिए आगे आने की अपील की ताकि सड़क दुर्घटनों में घायल लोगों की जान बचायी जा सके। ग्राम पंचायत गुढ़ा खुर्द सरपंच प्रतिनिधि श्री राधेश्याम प्रजापत एवं पूर्व सरपंच श्री अमृत भँवर सिह ने गुढ़ा खुर्द में, ग्राम पंचायत लामगरा सरपंच प्रतिनिधि श्री सुखदेव मेघवंशी एवं श्री धन्ना लाल जाट ने अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर हार्दिक स्वागत किया और अपनी पंचायत में यह कार्यक्रम कराने पर सोसायटी टीम का आभार व्यक्त किया । राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी के परियोजना समन्वयक श्री प्रवेश सैनी ने हेलमेट के की आईएसआई मार्का की जांच करने की विधि के बारे में जानकारी देते हुए आग्रह किया की सभी लोग उचित आईएसआई मार्का-4151 की जांच करके ही हेलमेट खरीदें व आईएसआई मार्का का हेलमेट ही प्रयोग में लें। साथ ही बताया की सोसायटी गत वर्षों में लाखों लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किए जाने के बारे में बताते हुए हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान योजना के तहत अब तक 42 हजार लोगों को ब्राण्डेड हेलमेट पर दिए जाने के बारे में बताया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved