For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169977216
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: जिला कलक्टर अंश दीप की अध्यक्षता में उर्स मेला-2023 की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक का आयोजन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया

Post Views 11

January 4, 2023

सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का सालाना 811 वां उर्स जनवरी माह में आयोजित हो रहा है।

उर्स मेला-2023
जिला कलक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा
     अजमेर 04 जनवरी। जिला कलक्टर अंश दीप ने बुधवार को उर्स मेला-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक लेकर समीक्षा की।
      जिला कलक्टर अंश दीप की अध्यक्षता में उर्स मेला-2023 की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक का आयोजन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। उन्होंने कहा कि सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का सालाना 811 वां उर्स जनवरी माह में आयोजित हो रहा है। उर्स के दौरान व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में दरगाह कमेटी, नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, रोडवेज, विद्युत विभाग, परिवहन विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, बीएसएनएल, रसद विभाग, पुलिस विभाग, रेल्वे तथा अजमेर डेयरी सहित समस्त विभागाें को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।बैठक में विभागीय अधिकारियाें ने कार्याे  की प्रगति से अवगत कराया। मेला क्षेत्र के समस्त हैण्डपम्पों की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही समस्त लीकेज सही किए गए है। कायड़ विश्राम स्थली में स्थाई पेयजल पाईपलाइन बिछाने का कार्य आगामी एक सप्ताह में पूर्ण कर पेयजल सप्लाई आरंभ करने के निर्देश दिए गए। रोड़वेज द्वारा जायरीन के लिए 50 गाड़ियां आरक्षित रखी गई है। इन्हें आवश्यकतानुसार उपयोग लिया जाएगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  चूनाराम जाट, अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अक्षय गोदारा, नगर निगम के आयुक्त सुशील कुमार, एडीएम भावना गर्ग एवं उपखण्ड अधिकारी श्री महावीर सिंह, दरगाह कमेटी के सहायक नाजिम डॉ. मोहम्मद आदिल, अंजुमन सैयद जादगान के अध्यक्ष गुलाम किबरिया, सैयद सरवर चिश्ती एवं हाजी मुकद्दस मोईनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved