Post Views 11
January 4, 2023
अजमेर नगर निगम की साधारण सभा 12 जनवरी को गांधी भवन में होगी। नगर निगम प्रशासन ने साधारण सभा को लेकर कार्य सूची जारी कर दी है। कार्य सूची में 22 प्रस्ताव शामिल किए गए हैं।
नगर निगम महापौर ब्रजलता हाड़ा ने बताया कि गत वर्ष निगम का बजट 38084.54 लाख रुपए था, जो इस साल बढ़कर 404करोड़ 24 लाख 77 हजार होने की संभावना है। पार्षदों का मानदेय बढ़ाए जाने का प्रस्ताव पार्षदों की ओर से दिया है । इसे साधारण सभा में पारित कर सरकार को भेजा जाएगा। तारागढ़ पर नगर निगम की जमीन खाली पड़ी है। इस पर टेंडर लगाने के साथ ही प्रति व्यक्ति दस रुपए शुल्क लिया जाए, जिससे नगर निगम की आय में बढ़ोतरी हो जिससे कि उर्स मेले में डेढ़ करोड़ से की व्यवस्था की जा सके। यह राशि राज्य सरकार से लिए जाने, पेंशन व दूसरे कार्य पूरे किए जाने, एवीवीएनल से यहां प्रतिनियुक्ति पर लगे कार्मिकों को स्थाई नियुक्ति देने और स्ट्रीट लाइटों को लेकर राशि अनुमोदन करना आदि प्रस्ताव पार्षदों की ओर से दिया है। प्रमुख प्रस्ताव: पार्षदों की मानदेय में वृद्धि,उर्स में सड़क, पानी, बिजली व्यवस्थाओं के लिए अनुदान राशि,तारागढ़ पर निगम की खाली जमीन पर पार्किंग व एंट्री से राजस्व वसूली,दमकल चालकों का स्थायीकरण का प्रस्ताव शामिल है। आनासागर झील व पाल बिचला तालाब के नो कंस्ट्रक्शन का पुननिधारण,मृताश्रित कार्मिक के स्थायीकरण, तकनीकी कर्मचारी की सेवाएं लेने बाबत।परिवीक्षा काल में 10 सफाई कर्मचारियों की अनुपस्थिति अवधि का परिवीक्षा काल बढ़ा कर स्थायीकरण,सफाई कर्मी के पुत्र को अनुकंपात्मक नियुक्ति।कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति की पुष्टिकरण, स्ट्रीटलाइट रखरखाव खर्च उत्तर विधानसभा 2.10 करोड़, दक्षिण विधानसभा 2.28 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का प्रस्ताव शामिल है। 4 पटवारी पदों का सृजन।वार्डवार नालियां गंदगी सफाई आदि के लिए भवन निर्माताओं से 10 हजार सुरक्षा राशि वसूलना,मलबा शुल्क 300 वर्ग मीटर तक 3 हजार, 500 तक 10 हजार व 500 से अधिक 15 हजार की वसूली,आमसभा चुनाव रैली आदि कार्यक्रम पर 5 हजार प्रति आयोजन,पंजीकृत मैरिज गार्डन आदि विवाह कार्यक्रमों के लिए प्रति आयोजन 1 हजार रुपए वसूली,रोडवेज परिसर में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को भूमि उपलब्ध कराने के लिए आवंटन शुल्कका प्रस्ताव शामिल है।
सरक्यूलर रोड का नाम बदलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी करने ,इंडिया मोटर सर्किल का नाम हाईफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के नाम पर रखने,सेंट स्टीवंज स्कूल से स्मारक तक के मार्ग का नाम वीरांगना झलकारी बाई रोड रखने,दिवंगत मेजर दलपत सिंह शेखावत के नाम पर मार्ग का नामकरण,कड़क्का चौक के द्वार का नाम रानी लक्ष्मीबाई द्वार रखने का प्रस्ताव शामिल है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved