For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169977018
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: रेलवे सुरक्षा बल के सराहनीय कार्य-‘‘ऑपरेशन अमानत’’ के तहत यात्री का सामान (लेपटॉप) लौटाया, ‘‘ऑपरेशन नन्हे फ़रिश्ते‘‘ के तहत बच्ची को बचाया

Post Views 21

January 4, 2023

 रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अधीन भारतीय रेल अपने सभी यात्रियों और देश के नागरिकों की सुरक्षा व संरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए रेल सुरक्षा बल 24x 7 हमेशा तत्पर है।

रेलवे सुरक्षा बल के सराहनीय कार्य-‘‘ऑपरेशन अमानत’’ के तहत यात्री का सामान (लेपटॉप) लौटाया, ‘‘ऑपरेशन नन्हे फ़रिश्ते‘‘ के तहत बच्ची को बचाया

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी 24x 7 निभा रही है। आर.पी.एफ की मुस्तैदी एवं त्वरित कार्यवाही से यात्रियों के छुटे सामान को सकुशल वापस लौटाया गया है साथ ही लावारिस एवं नाबालिग बच्चों को भी सकुशल सुपुर्द किया गया है । 

इसी कड़ी मे 2 जनवरी 2023 की घटना के अंतर्गत हंस नाम के कॉलर ने बताया कि ट्रेन नंबर 12181 मे यात्रा के दौरान वह अपना नीले रंग का लैपटॉप बैग कोच नंबर बी 5 की सीट नं 1 पर छूट गया है जिसकी कीमत लगभग मूल्य: ₹33,000 है |  सूचना मिलने पर शिकायतकर्ता से संपर्क किया गया और उसे इस संबंध मे उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया | तत्पश्चात तुरंत कार्यवाही करते हुए फुलेरा स्टेशन पर आरपीएफ के अधिकारियों से संपर्क कर उक्त बर्थ की जांच करने के निर्देश दिए। बर्थ पर लैपटॉप बेग मिल गया जिसमे लेपटॉप भी सुरक्षित था | तत्पश्चात यात्री से संपर्क कर अपनी सुविधा के अनुसार लैपटॉप वाले बैग को वापस प्राप्त करने के लिए कहा गया । इस प्रकार आरपीएफ अधिकारियों द्वारा गाड़ी मे छूटे बैग को उचित प्रक्रिया का पालन करने के बाद वापस संबंधित यात्री को सौंप दिया गया। अपना लेपटॉप पुनः पाकर यात्री ने खुशी व्यक्त की और रेलवे की त्वरित कार्यवाही हेतु धन्यवाद दिया ।

  इसी प्रकार 3 जनवरी 2023 की घटना अंतर्गत 5 साल की लापता नाबालिग लड़की को ट्रेन से बरामद किया गया | शिकायतकर्ता श्री साहिल ने रेल मदद के माध्यम से शिकायत की और सूचित किया कि गाड़ी संख्या 14705 देहर का बालाजी इंटरसिटी एक्सप्रेस मे आखरी से तीसरा या चौथा कोच है जिसमे एक 5 साल की बच्ची ट्रेन में छूट गई है उसके साथ एक बैग भी है । इसके अलावा  कृष्ण नाम के एक और कॉलर का कॉल आया जिसने बताया कि - " उनकी बेटी दुसरी ट्रेन मे रह गई है, बेटी का नाम रितिका है।" दोनों शिकायतकर्ताओं का आकलन करने पर रेल सुरक्षा बल द्वारा जानकारी जुटाई गई तो पता चला  कि दोनों शिकायतें एक ही मामले के बारे में थीं।  इसलिए, मामले की गंभीरता को देखते हुए,  शिकायतकर्ता से संपर्क कर तस्वीरें/सूचना एकत्र की गई और रेवाड़ी जंक्शन पर संबंधित आरपीएफ अधिकारियों के साथ साझा की गई । रेवाड़ी जंक्शन पर आरपीएफ अधिकारियों को उक्त ट्रेन की तलाशी लेने और नाबालिग लड़की का जल्द से जल्द पता लगाने का निर्देश दिया। रेल सुरक्षा बल द्वारा लगातार मामले की निगरानी की जा रही थी । सूचना और निर्देश मिलने के बाद आरपीएफ रेवाड़ी के अधिकारियों ने ट्रेन की तलाशी ली तो बच्ची ट्रेन मे मिल गई । इसकी जानकारी शिकायतकर्ता को दी गई और बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया गया। इस प्रकार आर पी एफ की त्वरित कार्यवाही से एक नाबालिग लड़की को बरामद कर बचा लिया गया। शिकायतकर्ता ने बच्ची के पुनः सही सलामत मिलने पर खुशी जाहीर की और रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया | 

 रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अधीन भारतीय रेल अपने सभी यात्रियों और देश के नागरिकों की सुरक्षा व संरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए रेल सुरक्षा बल 24x 7 हमेशा तत्पर है। यात्रियों से निवेदन है कि सुरक्षा संबंधी किसी भी घटना पर उपस्थित रेलवे अधिकारियों/कर्मचारियों को सूचना दें या हेल्पलाइन नंबर 139 पर तुरंत सूचित करें।



© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved