For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169010114
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस नेता ने भजनलाल सरकार पर बोला तीखा हमला, |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  | 

अजमेर न्यूज़: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला शाखा अजमेर की कुलदेवी आध्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथ यात्रा कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से, कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न

Post Views 11

January 1, 2023

कुलदेवी आध्य महालक्ष्मी मंदिर निर्माण एवं जन आशीर्वाद यात्रा राजस्थान में भ्रमण करती हुई 2 जनवरी सोमवार को अजमेर आ रही है जो 8 जनवरी रविवार तक अजमेर जिले में भ्रमण करेगी

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला शाखा अजमेर की कुलदेवी आध्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथ यात्रा कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से, कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न
2 से 8 जनवरी को अजमेर जिले में भव्य कार्यक्रम होगा आयोजित
 अजमेर 1 जनवरी ,अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा गठित श्री अग्रसेन फाउंडेशन द्वारा आयोजित कुलदेवी आध्य महालक्ष्मी मंदिर निर्माण एवं जन आशीर्वाद यात्रा पूर्वी राजस्थान इकाई के तत्वावधान में राजस्थान में भ्रमण करती हुई सोमवार 2 जनवरी सोमवार को अजमेर आ रही है जो 8 जनवरी रविवार तक अजमेर जिले में भ्रमण करेगी जिसकी तैयारियों व कार्यक्रम को अंतिम रूप देने हेतु रथयात्रा कार्यक्रम के लिये बनाई गयी स्वागत समिति तथा आयोजन समिति व अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला शाखा अजमेर की मुख्य शाखा, महिला शाखा व युवा शाखा के पदाधिकारियों की बैठक महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक पंसारी के मुख्य आतिथ्य व  जिलाध्यक्ष गिरधारीलाल मंगल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी । बैठक में विचार विमर्श कर इस यात्रा के 2 से 8 जनवरी तक अजमेर जिले में आगमन पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप देकर निर्धारित किया गया। 
 अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला शाखा अजमेर के जिला महामन्त्री पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा को सफल बनाने हेतु अजमेर के सकल अग्रवाल बंधुओं, मातृशक्ति व युवाओं तथा विभिन्न धड़ों, संस्थाओं ने पूर्ण सहयोग प्रदान करने का विश्वास दिलाया है तथा सभी रथयात्रा के स्वागत, आरती आदि की व्यवस्था में जुटे हुए हैं। 
 इस यात्रा के अजमेर कार्यक्रम को निर्धारित करने व यात्रा सफल व भव्य बनाने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक पंसारी, अजमेर जिलाध्यक्ष गिरधारीलाल मंगल  व जिला महामंत्री शैलेंद्र अग्रवाल युवा जिलाध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल ने उपस्थित समाज बंधुओं को जानकारी देते हुए बताया कि अग्रविभूति स्मारक (अग्रोहा शक्ति पीठ ) में भगवान अग्रसेन जी की आराध्य देवी एवं समस्त अग्रवालों की कुल देवी आध्य महालक्ष्मी जी एवं अष्टलक्ष्मी जी का विशाल एवं विश्वस्तरीय भव्य मंदिर निर्मित किया जा रहा है जिसमें 108 किलो ठोस चांदी से आध्य महालक्ष्मी जी की प्रतिमा व 108 किलो ठोस चांदी से उनके सिंहासन को बनाकर मंदिर में स्थापित किया जायेगा, मंदिर को भव्य एवं विशाल रूप देने के लिये यह मंदिर लगभग 108 फुट ऊँचा, 108 फुट लम्बा एवं 108 फुट चौड़ा बनाया जायेगा जो कि प्रत्येक अग्रवाल बंधु व मातृशक्ति व युवाओं की आस्था का केंद्र बन कर उभरेगा। 
संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि इस मंदिर के व्यापक प्रचार प्रसार तथा इस निर्माण कार्य में देश के प्रत्येक अग्रवाल बंधु, मातृशक्ति व युवाओं व आमजन को भावनात्मक रूप से जोड़ने के उद्देश्य से पूरे देश में आध्य महालक्ष्मी रथयात्रा निकाली जा रही है।   संस्था जिलाध्यक्ष गिरधारीलाल मंगल व महामंत्री शैलेंद्र अग्रवाल तथा महिला शाखा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणु मित्तल व युवा शाखा जिलाध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल ने बताया कि 2 से 8 जनवरी तक अजमेर जिले में इस रथयात्रा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह रथ यात्रा 2 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक  अजमेर शहर के आदर्शनगर व भजनगंज क्षेत्रों में भ्रमण करेगी तथा सांय 4:00 बजे से 7:00 बजे तक वैशाली नगर क्षेत्र में भ्रमण करेगी सभी स्थानों पर स्थानीय बंधुओं व मातृ शक्ति द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत, आरती दर्शन किये जायेंगे। रथयात्रा 3 जनवरी को नसीराबाद व केकड़ी, 4 जनवरी को किशन गढ़, 5 जनवरी को ब्यावर व 6 जनवरी को विजयनगर आदि क्षेत्रों में भ्रमण करेगी उसके पश्चात 7 जनवरी शनिवार को पुनः अजमेर शहर के रामनगर, फॉयसागर रोड़, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, प्रगति नगर व कोटडा आदि क्षेत्रों में भ्रमण करेगी तथा अंतिम दिन 8 जनवरी रविवार को अजमेर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी जो प्रातः 10:00 बजे ब्ल्यू केसल, केसरगंज से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल पहुंचकर संपन्न होगी। रथयात्रा का जगह जगह अग्रवाल बंधओं व आमजन द्वारा भव्य स्वागत व आरती की जायेगी। यात्रा के सफल आयोजन हेतु स्वागत समिति, मुख्य आयोजन समिति, क्षेत्रीय आयोजन समितियाँ तथा अन्य विभिन्न समितियों का गठन किया गया है जिसमें प्रमुख अग्रवाल बंधुओं तथा अजमेर की प्रमुख अग्रवाल संस्थाओं व धड़ों के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है, यात्रा के संबंध में आयोजित बैठक में अशोक पंसारी, गिरधारीलाल मंगल, शैलेंद्र अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, नरेंद्र बंसल, गिरिराज अग्रवाल सहित प्रवीण अग्रवाल, प्रदीप बंसल, बी पी मित्तल, सुरेश अग्रवाल, राजेंद्र मित्तल, अनिल कुमार मित्तल, सुरेश मंगल, गिरधर गोपाल गोयल, विनय गुप्ता, मुकुल डानी, अगम प्रसाद मित्तल, दीपक ऐरन, अमित श्रीया, मनीष गोयल, अजय अग्रवाल, गोविंद कुचिल्या, अरुण मंगल, दीपक गोयल, श्री किशन अग्रवाल, विष्णु अवतार गोयल, घनश्यामदास अग्रवाल, रमेशचंद् गोयल, दीपक कुमार अग्रवाल, चंद्रनारायण अग्रवाल श्रीमती पुष्पा गोयल, प्रहलाद गुप्ता व वीरेंद्र अग्रवाल आदि समाज बंधुओं ने अपने विचार व्यक्त किये तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने सुझाव दिये। 
    कार्यक्रम का संचालन महामन्त्री शैलेंद्र अग्रवाल ने किया व अन्त में कोषाध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved