Post Views 41
January 1, 2023
75 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार
सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस रिमांड पर, तुर्की में फ्लैट दिलाने के नाम पर की थी 75 लाख रूपए की धोखाधड़ी
सितंबर माह में सिविल लाइंस थाने में परिवादी नौशाद अली ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि वह तुर्की में फ्लैट खरीदना चाहता था, जिसके चलते उसने इंटरनेशनल कंपनी ट्रेम ग्लोबल कंपनी से संपर्क साधा तो उन्होंने 75 लाख रुपए में फ्लैट दिलाने का वादा किया। इसके लिए उन्होंने दो किस्तों में 60 लाख रूपए अदा कर दिए और तीसरी किस्त 15 लाख रूपए लेने के लिए कंपनी का प्रतिनिधि अजमेर पहुंचा। जिसे उन्होंने 15 लाख रुपए और दिए कुल 75 लाख रूपए अदा करने के बाद कंपनी प्रतिनिधि ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया और किसी भी तरह से उनसे संपर्क नहीं हो सका। जिस पर आईपीसी की धारा 420 में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी दलबीर सिंह फौजदार ने बताया कि परिवादी की रिपोर्ट पर दो आरोपियों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी सैयद उमर और सिराज पाशा को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है,दोनो आरोपियों ने उक्त राशि कंपनी में जमा कराने की बजाय खुर्द बुर्द कर दी।पुलिस रिमांड के दोरान आरोपियों से 75 लाख रूपए की धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ की जा रही है। अनुसंधान के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved