For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168784251
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर घायल; चालक फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक; कहा - अब टेक्नोलॉजी आधारित होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, नियम पालकों को मिलेगा सम्मान   | 

अजमेर न्यूज़: पेपर लीक प्रकरण को लेकर आप ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आप अजमेर ने सौंपा ज्ञापन

Post Views 51

December 30, 2022

युवाओं के सपनों से ना खेलो अशोक गहलोत सरकार - आप, युवाओं को नौकरी लगाने का झांसा देकर सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार अब युवाओं के सपनों के साथ खेल रही है

युवाओं के सपनों से ना खेलो अशोक गहलोत सरकार - आप, युवाओं को नौकरी लगाने का झांसा देकर सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार अब युवाओं के सपनों के साथ खेल रही है

पेपर लीक प्रकरण को लेकर आप ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आप अजमेर ने सौंपा ज्ञापन

आम आदमी पार्टी अजमेर कार्यकर्ताओं द्वारा  राजस्थान सरकार में बीते 4 वर्षों में हुई प्रतियोगिता परीक्षाओं में पेपर लीक प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग को लेकर अजमेर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

त्रिवेंद्र पाठक ने पेपर लीक माफियाओं पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि 24 दिसम्बर 2022 शनिवार को राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो जाने के कारण निरस्त कर दिया गया व पिछले 4 सालों में एक दर्जन भर्ती परीक्षाओं के पेपर आउट हुए जिससे बेरोजगार युवा पर दोहरी मार पड़ी है राजस्थान सरकार व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी पारदर्शी रूप से परीक्षा करवाने में सफल नहीं रहे और लगातार पेपर आउट होना तथा नकल माफियाओं व पेपर आउट करवाने वाले गिरोह पर प्रभावी कानूनी कार्रवाई नहीं होना यह दर्शाता है की सरकार में बैठे नेताओं का उन्हे संरक्षण प्राप्त है नौकरी की आस में कई सालों की तैयारी, कोचिंग और उसके लिए शहरों में जाकर लाखों रुपए खर्च करने वाले मेहनतकश अभ्यर्थियों के सपनों पर कुठाराघात हो रहा है। इससे पूर्व की भाजपा सरकार में भी पेपर लीक हुए और अब वर्तमान कांग्रेस सरकार भी उसी राह पर चल रही है। भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत के कारण ये सब सम्भव हो रहा है। अतः आम आदमी पार्टी जल्द ही युवा हितों के लिए आन्दोलन का रास्ता इख्तियार करेगी।

कल्पित हरित ने बताया कि राजस्थान में जिस प्रकार से भर्ती परीक्षा के पेपर लीक किए जा रहे है, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य खतरे में है आज के समय मे गरीब किसान अपने बच्चों को बड़ी परेशानी से परीक्षा की तैयारी कराते हैं और बड़ी मुश्किल से युवा परीक्षा देने हेतु बसों, ट्रेनों में सफर करके परीक्षा देने जाता है लेकिन अंतिम समय पर पेपर लीक होने से हर युवा अपने आपको ठगा सा महसूस करता है और पूरी तरह हताश हो जाता है एक बेरोजगार युवा सरकारी भर्ती के इंतजार के बाद हजारों रुपए खर्च करके तैयारी करता है और परीक्षा वाले दिन पेपर लीक की खबर से भयानक रूप से आहत हो जाता है और कहीं ना कहीं आत्महत्या या अन्य कोई ग़लत मार्ग का चयन कर लेता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved